बान की मून ने कहा, पाकिस्तान को हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए

नयी दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए आतंकी हाफिज सईद पर लगाम लगाने को कहा है. उन्होंने अंग्रेजी दैनिक हिंदू के साथ बातचीत में ये बात कही. विश्व मामलों की भारतीय परिषद में भाग लेने भारत आये मून ने कहा कि हमें मुंबई हमले के बाद लगा […]
नयी दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए आतंकी हाफिज सईद पर लगाम लगाने को कहा है. उन्होंने अंग्रेजी दैनिक हिंदू के साथ बातचीत में ये बात कही. विश्व मामलों की भारतीय परिषद में भाग लेने भारत आये मून ने कहा कि हमें मुंबई हमले के बाद लगा की पाकिस्तान हाफिज सईद पर कार्रवाई करेगा लेकिन उसकी ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिलने से हम सदमें में थे.
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी और अफगान तालिबान, हक्कानी नेटवर्क, लश्कर-ए-तैयबा और अन्य संगठन पाकिस्तान से लेकर पडोसी देशों तथा अमेरिका तक के लिए खतरा बने हुए हैं.’’
भारत के बाद पाकिस्तान के दौरे पर गए केरी ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा लाने के लिए सभी आतंकवादी संगठनों को निशाना बनाया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




