कोहरे के बीच ट्रक से टक्कर : मोटरसाइकिल सवार दो छात्रों की मौत
Updated at : 11 Jan 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन

जालौन: उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में आज घने कोहरे के बीच ट्रक की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल सवार दो लडकों की मृत्यु हो गयी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शांतिनगर मुहल्ले के निवासी 10वीं कक्षा के छात्र पुष्पेन्द्र (17) तथा अमन (17) पूर्वाह्न के समय घने कोहरे […]
विज्ञापन
जालौन: उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में आज घने कोहरे के बीच ट्रक की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल सवार दो लडकों की मृत्यु हो गयी.
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शांतिनगर मुहल्ले के निवासी 10वीं कक्षा के छात्र पुष्पेन्द्र (17) तथा अमन (17) पूर्वाह्न के समय घने कोहरे के बीच मोटरसाइकिल से कोचिंग पढने जा रहे थे। रास्ते में कोहरे के कारण उनके वाहन की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी. उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों लडकों की मौके पर ही मौत हो गयी.
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक छात्रों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




