ePaper

परिचित युवकों ने किया युवती के साथ दुष्कर्म, तीनों गिरफ्तार

Updated at : 08 Jan 2015 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
परिचित युवकों ने किया युवती के साथ दुष्कर्म, तीनों गिरफ्तार

गाजियाबाद : विजयनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी बारहवीं की एक छात्रा का उसके ही तीन परिचितों ने दुष्कर्म किया.आरोपी छात्रा को नोएडा के होटल में ले गये पीड़िता किसी तरह उनके चुंगल से भागकर पूरे घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायद दर्ज करवायी. […]

विज्ञापन

गाजियाबाद : विजयनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी बारहवीं की एक छात्रा का उसके ही तीन परिचितों ने दुष्कर्म किया.आरोपी छात्रा को नोएडा के होटल में ले गये पीड़िता किसी तरह उनके चुंगल से भागकर पूरे घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायद दर्ज करवायी. पुलिस ने तुरंत आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

घटना बुधवार दोपहर की है. छात्रा जब अपने घर से कोचिंग जाने के लिए निकली तो उसके परिचित तीन युवक कार में आये और उसे कोचिंग छोड़ने के लिए कार में बैठने को कहा. छात्रा जब कार में बैठ गयी तो युवक उसे किसी बहाने से नोएडा के एक होटल में ले गये कमरें में पहुंचने के बाद डरा धमका कर तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
घटना की शिकार हुई युवती बुधवार रात किसी तरह अपनी घर पहुंची और परिजनों को पूरे घटना की जानकारी दी. परिवार वालों ने तुरंत इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवायी. एसपी सिटी शिवहरि मीणा ने कहा, किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है. इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना की पूरी जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola