सोनिया को मिली अस्पताल से छुट्टी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सांस की नली में संक्रमण के इलाज के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. सोनिया को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सांस की नली में संक्रमण के इलाज के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. सोनिया को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ. डी. एस. राणा ने बताया ‘अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के वक्त उनकी स्थिति स्थिर थी. उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है और दवाएं लेते रहने के लिए कहा गया है.’
गुरुवार की शाम सांस लेने की नली में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण 68 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह अस्पताल में चेस्ट मेडिसिन के अध्यक्ष डॉ. अरुप कुमार बसु की देखरेख में थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










