24 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: आजादी के बाद पहली बार बंगाल-तमिलनाडु में प्रचंड वोटिंग, होर्मुज पर ट्रंप ने US नेवी को दी खुली छूट

बंगाल-तमिलनाडु में जबरदस्त वोटिंग, फोटो- पीटीआई
24 April Top 20 News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को सख्त निर्देश दिए हैं. ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश करने वाली किसी भी नाव को तुरंत नष्ट किया जाए. वहीं भारत में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में रिकॉर्ड 92.07% मतदान दर्ज हुआ, जो साल 2021 से काफी अधिक है. तमिलनाडु में भी 234 सीटों पर 84.29% मतदान हुआ, जो अब तक का सबसे ज्यादा मतदान है. राजनीति और देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.
1. होर्मुज में माइंस बिछाने वालों पर कार्रवाई की US नेवी को खुली छूट, ट्रंप ने देखते ही गोली मारने का दिया आदेश
Iran US Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दूसरे दौर की संभावित वार्ता को लेकर जारी अनिश्चितता और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना को निर्देश दिया है कि यदि कोई नाव इस क्षेत्र में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश करे, तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
India-China ‘नरक’ जैसी जगह… विवादित रीपोस्ट पर ट्रंप का यू-टर्न, कहा- भारत महान देश
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति के सोशल मीडिया रीपोस्ट को लेकर विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि वह भारत को महान देश मानते हैं और नेतृत्व को अच्छा मित्र मानते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. आजाद भारत में पहली बार तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग, 84 फीसदी से अधिक मतदान
Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु की 234 सीटों पर रिकॉर्ड 84.29% मतदान दर्ज हुआ, जो अब तक का सबसे अधिक है. मतदाताओं की संख्या घटने के बावजूद उनका उत्साह गजब का रहा. करूर में सबसे ज्यादा 91.86% वोटिंग हुई, जबकि चेन्नई, कोयंबटूर और तिरुचिरापल्ली में भी वोटिंग प्रतिशत काफी अच्छा रहा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. बंगाल में लोकतंत्र की ‘सुनामी’, 74 साल का रिकॉर्ड टूटा, शाम 5 बजे तक 92.35 फीसदी मतदान, क्या यह महा-परिवर्तन की आहट?
Bengal Election 2026 Voting Percentage: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गये हैं. शाम 5 बजे तक 92.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2021 से 10.51 प्रतिशत अधिक है. जानें 1952 से अब तक के वोटिंग का पूरा इतिहास. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. ममता बनर्जी पर हुमायूं कबीर का गंभीर आरोप, कहा- दीदी ने मेरे 27 उम्मीदवारों को खरीदा, वोट के बीच मुर्शिदाबाद में हंगामा
Humayun Kabir News: AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने उनके 27 प्रत्याशियों को खरीद लिया है. मुर्शिदाबाद के नोदा में कबीर के खिलाफ टीएमसी ने किया विरोध प्रदर्शन. जानें क्या है पूरा विवाद. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. सम्राट सरकार का अल्टिमेटम: बिहार के सरकारी दफ्तरों में अब नहीं चलेगी लेटलतीफी, देर से आने पर कटेगा वेतन
Bihar News: बिहार के सरकारी दफ्तरों में अब देर से आने और काम में लापरवाही पर सख्ती बढ़ गई है. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने साफ कहा है कि समय पर नहीं आने वाले कर्मचारियों के वेतन में कटौती भी की जा सकती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. अंचल और राजस्व अधिकारियों की हड़ताल पर बड़ा एक्शन, बिहार सरकार सैलरी से काटेगी 1000-1000 रुपये
Bihar News: बिहार में हड़ताल पर गए अंचल और राजस्व अधिकारियों पर सरकार ने सख्ती दिखाई है. जनगणना कार्य में बाधा डालने के आरोप में 624 अधिकारियों के वेतन से 1000 रुपये काटने का फैसला लिया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. मजबूरी या जुर्म? बिहार में प्रेग्नेंट वाइफ के इलाज के लिए युवक बना चोर, मुजफ्फरपुर में रंगेहाथ पकड़ा गया
Bihar News: मुजफ्फरपुर में मोबाइल चोरी करते एक युवक पकड़ा गया. युवक ने बताया कि वह पेशेवर चोर नहीं है. गर्भवती पत्नी के इलाज और पैसों की कमी के कारण मजबूरी में उसने चोरी का रास्ता चुना, जिससे यह मामला चर्चा में आ गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. रांची के लोगों को जाम से जल्द मिलेगी राहत, ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए यातायात पुलिस का बड़ा कदम
Ranchi News: रांची में बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए यातायात पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. रेडियम चौक से न्यू मार्केट चौक तक सड़क सुधार, पोल शिफ्टिंग, पार्किंग व्यवस्था और नया गोलचक्कर बनाने की योजना तैयार की गई है. शहर में सुगम यातायात के लिए ठोस बदलाव किए जा रहे हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. Jharkhand Board 10th Toppers List 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं में हजारीबाग की प्रियांशु ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की लिस्ट
Jharkhand Board 10th Toppers List 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ- साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. जैक मैट्रिक में स्टेट टॉपरों का गढ़ हजारीबाग, मगर रैंकिंग में सात पायदान धड़ाम
JAC Matric Result: जैक मैट्रिक परीक्षा 2026 में हजारीबाग जिला सात पायदान फिसलकर 14वें स्थान पर पहुंच गया, हालांकि रिजल्ट 94.9 प्रतिशत रहा. 25048 में से 23772 छात्र पास हुए. डीईओ ने परिणाम को संतोषजनक बताया. जिले के कई स्कूलों के छात्रों ने टॉप 10 सूची में जगह बनाई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. UP Board 10th Toppers List: यूपी बोर्ड 10वीं में कशिश वर्मा ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट
UP Board 10th Toppers List: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 587 अंक हासिल कर टॉप रैंक पर जगह बनाई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. MI vs CSK: काल बनें संजू सैमसन, CSK के हाथों MI को मिली अब तक की सबसे बड़ी हार
MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (नाबाद 101) के सत्र के दूसरे शतक और बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन (17 रन देकर चार विकेट, एक मेडन) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से गुरुवार को उसके ही स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 103 रन से करारी शिकस्त दी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. इंटरनेट पर वायरल हो रहा ट्रंप का AI वीडियो, सीजफायर पर ईरान ने उड़ाई खिल्ली
Iran US Ceasefire: ईरान और अमेरिका में तनाव जारी है. इस बीच ईरान की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बना एक एआई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने के फैसले की खिल्ली उड़ाई गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. OnePlus Nord CE 6: लॉन्च से पहले सामने आए कैमरा और सॉफ्टवेयर से जुड़े बड़े अपडेट
OnePlus 7 मई को Nord CE 6 और CE 6 Lite लॉन्च करने जा रहा है. इसमें दमदार कैमरा, 144Hz डिस्प्ले और लेटेस्ट OS मिलेंगे. हाई-एंड चिपसेट, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ ये फोन लंबा बैकअप और स्मूद परफॉर्मेंस देने का दावा करते हैं. आइए जानते हैं सारी डिटेल्स. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. Maruti Suzuki ने बना डाला रिकॉर्ड, 23.4 लाख यूनिट प्रोडक्शन के साथ कंपनी ने मारी बाजी
भारत में ऑटो सेक्टर को नई रफ्तार देते हुए Maruti Suzuki ने FY 2025-26 में 23.4 लाख वाहनों का रिकॉर्ड उत्पादन किया, जिससे देश की मैन्युफैक्चरिंग ताकत और मजबूत हुई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. RBI का मेगा ऑक्शन, 24 अप्रैल को लगेगी सरकारी बॉन्ड्स की बोली
RBI G-Sec Auction: RBI ने 32,000 करोड़ रुपये के सरकारी सिक्योरिटीज की नीलामी का ऐलान किया है. जानिए प्राइमरी डीलर्स के लिए नए नियम, नीलामी का समय और निवेश से जुड़ी सभी जरूरी बातें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम 1 मई से लागू, अब सरकार रखेगी हर चाल पर नजर
Online Gaming Rules India: गेमिंग कंपनियों के लिए व्यापार करना अब और भी आसान होगा. नए नियमों में ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और गेमर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर खास ध्यान दिया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. सालों बाद एक हुआ गोविंदा का परिवार, Sunita Ahuja ने कहा- मैंने दोनों बच्चों को माफ कर दिया, अब दुश्मनी खत्म
सालों की कड़वाहट के बाद सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक के बीच सब ठीक हो गया है. जानें सुनीता ने दुश्मनी खत्म होने पर क्या कहा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. Khatron Ke Khiladi 15: क्या इस बार ‘सोरिका’ की जोड़ी करेगी स्टंट? सामने आई कंटेस्टेंट्स की नई लिस्ट
Khatron Ke Khiladi 15 में क्या निहारिका तिवारी और सोरब बेदी नजर आएंगे? शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर आई नई अपडेट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




