ePaper

प्रणब मुखर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिली

Updated at : 19 Dec 2014 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिली

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज सेना के यहां स्थित रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल से छुट्टी मिल गई जहां उनकी कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई थी. मुखर्जी शाम में बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद से मिलेंगे. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मुखर्जी को पूर्ण रुप से ठीक हो जाने के बाद ही अस्पताल से छुट्टी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज सेना के यहां स्थित रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल से छुट्टी मिल गई जहां उनकी कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई थी. मुखर्जी शाम में बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद से मिलेंगे.

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मुखर्जी को पूर्ण रुप से ठीक हो जाने के बाद ही अस्पताल से छुट्टी दी गई. मुखर्जी गत 11 दिसम्बर को ही 79 वर्ष हुए थे.मुखर्जी शाम में राष्ट्रपति भवन में हामिद से मिलेंगे और उनके सम्मान में एक भोज देंगे. हामिद छह दिवसीय भारत यात्र पर आये हैं.
राष्ट्रपति के हृदय की धमनी से रुकावट हटाने के लिए कोरोनरी स्टेंट लगाने वाले सेना के अस्पताल के चिकित्सकों ने सिफारिश की थी कि मुखर्जी को कुछ दिनों तक अस्पताल में ही भर्ती रहना चाहिए.मुखर्जी की कोरोनरी एंजियोप्लास्टी जरुरी हो गई थी क्योंकि चिकित्सकों को गत 13 दिसम्बर को उस समय उनके हृदय में एक रुकावट का पता चला था जब वह पेट संबंधी दिक्कतों को लेकर अस्पताल में भर्ती हुए थे.
चिकित्सकों ने एंजियोप्लास्टी की और मुखर्जी की धमनी में स्टेंट लगा दिया. कोरोनरी एंजियोप्लास्टी ब्लॉक या सकरी धमनियों को खोलने की प्रक्रिया होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola