गैस विवाद में रिलायंस ने ब्रिटेन के पूर्व जज को पंच नियुक्त किया

नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्टरीज ने सरकार के साथ अपने केजी-डी6 क्षेत्र की लागत वसूली विवाद में ब्रिटेन के पूर्व जज सर बर्नार्ड रिक्स का नाम पंच के रुप में दिया है. रिक्स की नियुक्ति देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एस पी भडूचा के स्थान पर की गई है, जिन्होंने पिछले हफ्ते इस जिम्मेदारी से अपने […]
नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्टरीज ने सरकार के साथ अपने केजी-डी6 क्षेत्र की लागत वसूली विवाद में ब्रिटेन के पूर्व जज सर बर्नार्ड रिक्स का नाम पंच के रुप में दिया है. रिक्स की नियुक्ति देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एस पी भडूचा के स्थान पर की गई है, जिन्होंने पिछले हफ्ते इस जिम्मेदारी से अपने को अलग कर लिया था.
मामले से जुडे सूत्रों ने कहा कि रिलायंस इंडस्टरीज ने रिक्स का नाम पंच के रुप में दिया है, जो हाल में वहां की अपीलीय अदालत के लार्ड जस्टिस के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. उनके पास वाणिज्यिक व अपीलीय अदालत का 20 साल का अनुभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




