ePaper

संसद ने दोहराया मानवाधिकारों की रक्षा का संकल्प

Updated at : 10 Dec 2014 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
संसद ने दोहराया मानवाधिकारों की रक्षा का संकल्प

नयी दिल्ली : संसद के दोनों सदनों ने आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर लोगों के बेहतर जीवन एवं उनके मूलभूत अधिकारों की सुरक्षा के प्रति अपने दृढ विश्वास का संकल्प व्यक्त किया. लोकसभा में अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि 1948 में आज के ही दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानवाधिकार घोषणापत्र के सर्वागीण अंगीकार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संसद के दोनों सदनों ने आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर लोगों के बेहतर जीवन एवं उनके मूलभूत अधिकारों की सुरक्षा के प्रति अपने दृढ विश्वास का संकल्प व्यक्त किया.

लोकसभा में अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि 1948 में आज के ही दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानवाधिकार घोषणापत्र के सर्वागीण अंगीकार की घोषणा की थी.

उन्होंने कहा कि हम लोगों के बेहतर जीवन एवं उनके मूलभूत अधिकारों की रक्षा के प्रति अपने दृढ विश्वास का संकल्प लें.राज्यसभा में सभापति हामिद अंसारी ने कहा कि हम इस मौके पर मानवाधिकारों और लोगों के मूलभूत अधिकारों के संरक्षण के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दोहराते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola