उबर बलात्कार मामला : कैब चालक के दोस्तों से होगी पूछताछ
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Dec 2014 8:18 AM
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पुलिस ने 27 वर्षीय महिला के बलात्कार के आरोपी उबर कैब के चालक के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया है. गौरव और कमल 32 वर्षीय शिवकुमार यादव के दो दोस्त हैं जो कई बार स्विफ्ट डिजायर कैब चलाते थे. जांच से जुडे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यादव द्वारा […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पुलिस ने 27 वर्षीय महिला के बलात्कार के आरोपी उबर कैब के चालक के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया है. गौरव और कमल 32 वर्षीय शिवकुमार यादव के दो दोस्त हैं जो कई बार स्विफ्ट डिजायर कैब चलाते थे. जांच से जुडे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यादव द्वारा उपयोग किये गये फोन में से एक गौरव के नाम पर था.
हम शुरुआती जांच के दौरान उस तक पहुंचे थे और उसी ने हमें यादव तक पहुंचाया था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम यादव के बारे में और तथ्य हासिल करने के लिए इन दोनों से पूछताछ करेंगे. स्विफ्ट डिजायर आरोपी की थी और गौरव तथा कमल भी कई बार यह कार चलाते थे. हालांकि, ये दोनों उबर के साथ पंजीकृत नहीं हैं.’’ इस बीच, अपराध के दौरान प्रयुक्त उबर एप वाले स्मार्टफोन को बरामद करने के लिए पुलिसकर्मियों को मेरठ भेजा गया है. पुलिस यादव द्वारा प्रयुक्त तीन में से दो फोन पहले ही बरामद कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










