चेन्नई एयरपोर्ट पर पांच करोड़ का सोना जब्त
Updated at : 09 Dec 2014 12:08 PM (IST)
विज्ञापन

चेन्नई : अधिकारियों ने आज यहां हवाई अड्डे पर 13 किलोग्राम सोना जब्त किया जिसकी अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है. हवाई अड्डा के अधिकारियों ने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने पाया कि आज सुबह सिंगापुर से लौटा रियाज मोहम्मद नामक व्यक्ति कथित तौर पर सूटकेस में 6.5 किलोग्राम सोना ले जा रहा […]
विज्ञापन
चेन्नई : अधिकारियों ने आज यहां हवाई अड्डे पर 13 किलोग्राम सोना जब्त किया जिसकी अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है.
हवाई अड्डा के अधिकारियों ने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने पाया कि आज सुबह सिंगापुर से लौटा रियाज मोहम्मद नामक व्यक्ति कथित तौर पर सूटकेस में 6.5 किलोग्राम सोना ले जा रहा है. उन्होंने बताया कि उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया.
अधिकारियों ने बताया कि हवाईअड्डे पर ही एक अन्य घटना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को एक लावारिस बैग मिला. इस बैग में भी 6.5 किलोग्राम सोना था. उन्होंने कहा कि लावारिस बैग के मालिक का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.
अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए इस 13 किलोग्राम सोने की अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




