21 अगस्त की टॉप 20 खबरें: 11वीं-13वीं JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर HC की रोक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर हाई-पावर्ड कमेटी

Updated:
विज्ञापन

झारखंड हाई कोर्ट, फोटो एक्स

21 August Top 20 News: झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC की 11वीं-13वीं परीक्षाओं को रद्द करने के सरकारी फैसले पर तत्काल रोक लगा दी है. इधर जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हाई पावर्ड कमेटी बनाई है. जिसका प्रमुख सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस आर सुभाष रेड्डी को बनाया गया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. 11वीं-13वीं JPSC और फूड सेफ्टी परीक्षा रद्द करने पर HC ने लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब

झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC की 11वीं-13वीं परीक्षाओं को रद्द करने के सरकारी फैसले पर तत्काल रोक लगा दी है. इस फैसले से करीब 200 उप समाहर्ताओं की ट्रेनिंग बीच में ही रुक गई है. कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन

2. 11th-13th JPSC: 342 अफसरों की नौकरी का क्या होगा? JPSC पर हाईकोर्ट के स्टे से नया मोड़

रांची में JPSC की 11वीं-13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का मामला एक नए कानूनी मोड़ पर है. 342 चयनित अधिकारियों की नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. इससे चयनित अधिकारियों को फिलहाल राहत मिली है, लेकिन आगे की सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. MMDR बिल के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगा झारखंड, JMM केंद्रीय समिति की बैठक में CM हेमंत सोरेन ने केंद्र पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के MMDR बिल पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि यह बिल झारखंड के गरीब, मजदूर और पिछड़े वर्ग के हितों के खिलाफ है. JMM इस बिल के खिलाफ राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. JSSC CGL मामले में पू्र्व CM रघुवर दास बोले- CBI जांच कराकर दोषियों को नौकरी से हटाए सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने छात्रों के आंदोलन का सम्मान करते हुए अपना अनशन स्थगित कर दिया है. जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के तले छात्रों ने सीबीआई जांच के लिए राज्य सरकार को 60 दिन का अल्टीमेटम दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. 11वीं-13वीं JPSC और FSO भर्ती पर सरकार के फैसले पर HC की रोक का क्या है मतलब?

झारखंड में 22 भर्ती परीक्षाओं और प्रक्रियाओं को रद्द करने के हेमंत सोरेन सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक के बाद नियुक्त कर्मचारियों को फिलहाल राहत मिली है. जानिए JPSC-JSSC भर्ती विवाद में आगे क्या होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. Prabhat Khabar Impact: "सिर्फ पैर में ही गोली क्यों लगती है?" UP पुलिस के 'हाफ एनकाउंटर' पैटर्न पर हाईकोर्ट सख्त, श्रावस्ती मामले की जांच CBI को सौंपी

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी पुलिस के 'हाफ एनकाउंटर' पर सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि अक्सर अभियुक्त के पैर में ही गोली लगती है, जबकि पुलिसकर्मी सुरक्षित रहते हैं. श्रावस्ती एनकाउंटर की जांच अब CBI को सौंपी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, 35 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा मुकाबला

बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने जीत दर्ज की है, और यह चुनाव 35 साल बाद सबसे खास रहा क्योंकि इसमें दो उम्मीदवार मैदान में थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. कोलकाता अग्निकांड : ‘शिखा इन’ का पट्टाधारक गिरफ्तार, रिहायशी इमारत में बिना एनओसी चल रहा था लॉज

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट होटल अग्निकांड में पुलिस ने ‘शिखा इन’ के पट्टाधारक अबू जफर को जोड़ासांकू से गिरफ्तार किया. हादसे में 9 लोगों की हो गयी थी मौत. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. लद्दाख में बनेगी J&K हाईकोर्ट की पीठ: केंद्रीय कैबिनेट की मुहर, शाह बोले- कम समय में मिलेगा न्याय

लद्दाख में बनेगी जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की पीठ: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के लिए भी 13,000 करोड़ से अधिक की मंजूरी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. FIFA Women's World Cup 2027 का शेड्यूल जारी, ब्राजील के 8 शहरों में होंगे 64 मुकाबले

फीफा ने FIFA Women's World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो ब्राजील में आयोजित होगा. सभी 64 मैच आठ मेजबान शहरों में खेले जाएंगे, और टूर्नामेंट का फाइनल रियो डी जनेरियो के माराकाना स्टेडियम में होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. Heavy Rain Alert: 21 से 26 अगस्त तक झारखंड-बिहार सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान; IMD अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में बने 'वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया' के असर से, 20 और 21 अगस्त, 2026 को पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी: 24 घंटे चलने वाले शहर, 40 लाख नए घर और 695 किमी होगा मेट्रो नेटवर्क

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'दिल्ली मास्टर प्लान (MPD) 2047' जारी किया. दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस योजना का ऐलान किया. मास्टर प्लान का मुख्य उद्देश्य बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करते हुए दिल्ली को एक आधुनिक, सुगम और '24-घंटे चलने वाले शहर' (24-Hour City) के रूप में विकसित करना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. CBSE थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, पूछा- 'क्या स्कूलों में 23 भाषाएं पढ़ाने की क्षमता है' ​

सुप्रीम कोर्ट ने CBSE के तीन-भाषा फॉर्मूले को लागू करने के नियमों पर सरकार से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है. अदालत ने टीचर्स की विशेषज्ञता और अंग्रेजी के दर्जे जैसे अहम मुद्दों पर सरकार से जवाब तलब किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से बढ़ा विवाद, अमित शाह बोले- तुष्टीकरण के लिए देश तक बांट दिया

वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी विवाद तेज हो गया है. गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति (CWC)का वह फैसला देश विरोधी है, जिसमें पार्टी के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत की केवल पहली दो कड़ियों को ही गाए जाने का निर्णय किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. Video: लद्दाख में ‘हम Gen Z हैं’ कहकर जवानों से भिड़ी महिला, पूर्व सैन्य अधिकारियों ने लगाई फटकार

लद्दाख के करगिल में चेक पोस्ट पर सुरक्षाबलों से बहस करती एक महिला पर्यटक का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला यह कह रही है कि हम Gen Z हैं, यह बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस टिप्पणी पर कई पूर्व सैन्य अधिकारियों ने नाराजगी जताई और कहा कि जवान भी टैक्स देते हैं और सम्मान के हकदार हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या, लखनऊ के गोमतीनगर में बैंक के बाहर पति ने मारी गोली

लखनऊ के गोमतीनगर में दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा को ICICI बैंक के बाहर गोली मार दी गई. आरोपी पति ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी मौत के घाट उतार लिया. पुलिस पारिवारिक विवाद की जांच कर रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. ISI के जासूसी नेटवर्क पर बंगाल STF का शिकंजा, वहाब आलम का तीसरा साथी जफर शाम्स हुगली से गिरफ्तार

बंगाल STF ने ISI एजेंट वहाब आलम के तीसरे सहयोगी जफर शाम्स उर्फ सनी को हुगली से गिरफ्तार किया. तपसिया से जुड़े जासूसी नेटवर्क की जांच में NIA भी शामिल. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. वंदे मातरम के आखिरी चार श्लोक में क्या है जिसे कांग्रेस नहीं गाती? समझिए पूरा विवाद

वंदे मातरम् को लेकर एक बार फिर सियासी विवाद गरमा गया है. जानिए 1937 में कांग्रेस ने सिर्फ पहले दो अंतरे क्यों चुने और आखिरी चार अंतरों को लेकर क्या आपत्तियां थीं. करीब 90 साल बाद वही फैसला फिर बहस के केंद्र में क्यों है? पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. भारत-पाक के लिए कितना अहम है सर्जियो गोर का श्रीनगर दौरा? POK पर अमेरिका के बदले रुख का क्या है संकेत?

अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर 19 अगस्त को श्रीनगर पहुंचे और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की. मुलाकात के बाद गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का “महत्वपूर्ण हिस्सा” बताया. उनके इस बयान ने कूटनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है. आखिर गोर के बयान के मायने क्या हैं और क्या यह कश्मीर पर अमेरिका के रुख में किसी बदलाव का संकेत है? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. VIDEO: कोलकाता में होगा भारत-ब्राजील का महामुकाबला, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचा CBF

भारत और पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील के बीच 3 अक्टूबर को कोलकाता में होने वाले इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं. ब्राजीलियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (CBF) के प्रतिनिधिमंडल ने स्टेडियम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. महिला हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को किया बाहर, टॉप-8 में पहुंची भारत की बेटियां

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में अपने अभियान को गोलरहित ड्रॉ के साथ आगे बढ़ाया. बुधवार को पूल डी के आखिरी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 0-0 से बराबरी पर रोका. इस नतीजे के साथ भारतीय टीम ने अगले दौर में जगह पक्की कर ली. पूरी खबर यहां पढ़ें.


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola