UP के 7, MP के 9 इलाकों में अगले 48 घंटे भारी बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश का अलर्ट

Weather Alert: अगले 48 घंटे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 21 और 22 अगस्त को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है.

विज्ञापन

Weather Alert: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 48 घंटे में मध्यप्रदेश (MP Weather) के कई इलाकों में जोरदार बारिश (Heavy Rain Alert) की संभावना है. रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के ऊपर जो डिप्रेशन बना हुआ है वो अब कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) में बदल गया है.

विज्ञापन

फिलहाल यह सिस्टम उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Weather) के ऊपर बना हुआ है. जबकि, इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) ऊपरी वायुमंडल तक फैला है. मौसम वैज्ञानिकों की राय है कि यह सिस्टम धीरे-धीरे और कमजोर होता जाएगा और मानसून ट्रफ में मिल जाएगा. लेकिन, अगले 48 घंटे तक इसका असर बना रह सकता है. इसके कारण कई इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना है.

सीधी और हरदोई में 100 मिमी से ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. मध्य प्रदेश के सीधी और उत्तर प्रदेश के हरदोई में 24 घंटे के भीतर 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई. अगले दो दिनों में निम्न दबाव क्षेत्र और मानसून ट्रफ की नजदीकी के कारण बारिश का दायरा और बढ़ सकता है.

अगले 48 घंटे यूपी-MP के कई इलाकों में बारिश का दौरा

स्काईमेट वेदर के मुताबिक पूर्व से पश्चिम की ओर फैली मानसून ट्रफ का अक्ष (Axis) इस समय पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश की सीमा के आसपास से गुजर रहा है. इसी वजह से अगले दो दिनों में इन क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है. कई जगह गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है.

इन शहरों और जिलों में ज्यादा असर की आशंका

  • यूपी के 7 शहरों में बारिश: बारिश के लिहाज से प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, फुरसतगंज, ललितपुर और झांसी समेत आसपास के इलाकों में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है.
  • MP के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट: मध्य प्रदेश में टीकमगढ़, छतरपुर, दतिया, नौगांव, पन्ना, सागर, सतना, खजुराहो और सीधी समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है.

इन इलाकों में बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी खतरा है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक ओलावृष्टि की संभावना काफी कम है. हालांकि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों और पानी जमा होने का खतरा हो सकता है.

सप्ताह के अंत तक कमजोर हो सकता है मौसमी सिस्टम

स्काईमेट वेदर के मुताबिक मौजूदा निम्न दबाव क्षेत्र और इसके असर के अगले करीब 48 घंटों में काफी कमजोर पड़ने की संभावना है. इसके बाद सप्ताहांत तक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में मानसून की तीव्रता में कमी आ सकती है. हालांकि, बारिश पूरी तरह बंद नहीं होगी. कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

Also Read:मौसम : झारखंड में होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्ट



विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola