FIFA Women's World Cup 2027 का शेड्यूल जारी, ब्राजील के 8 शहरों में होंगे 64 मुकाबले
फीफा महिला वर्ल्ड कप 2027 (फोटो- सोशल मीडिया)
फीफा ने FIFA Women's World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो ब्राजील में आयोजित होगा. सभी 64 मैच आठ मेजबान शहरों में खेले जाएंगे, और टूर्नामेंट का फाइनल रियो डी जनेरियो के माराकाना स्टेडियम में होगा.
फीफा ने गुरुवार को FIFA Women's World Cup 2027 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है. ब्राजील में होने वाले इस टूर्नामेंट के सभी 64 मुकाबले आठ मेजबान शहरों में खेले जाएंगे. शेड्यूल की घोषणा स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख स्थित फीफा मुख्यालय में आयोजित लाइव ड्रॉ शो के दौरान की गई.
मेजबान ब्राजील अपने अभियान की शुरुआत 24 जून 2027 को रियो डी जेनेरियो के माराकाना स्टेडियम में करेगा. टीम अपना दूसरा ग्रुप मैच 29 जून को साओ पाउलो के एरिना इटाकेरा में खेलेगी, जबकि ग्रुप चरण का तीसरा और आखिरी मुकाबला 4 जुलाई को ब्रासीलिया के एस्टाडियो नासियोनाल में होगा.
सभी 8 शहरों में होंगे कम से कम 7 मुकाबले
FIFA Women's World Cup 2027 के लिए चुने गए सभी आठ मेजबान शहरों में कम से कम सात मैच खेले जाएंगे. इनमें कम से कम एक नॉकआउट मुकाबला भी शामिल होगा. ब्रासीलिया, पोर्टो एलेग्रे, रेसिफे और साल्वाडोर में राउंड ऑफ 16 तक के मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं बेलो होरिजोंटे और फोर्टालेजा क्वार्टर फाइनल के लिए रियो डी जेनेरियो और साओ पाउलो के साथ मेजबानी करेंगे.
माराकाना में होगा फाइनल
साओ पाउलो में एक सेमीफाइनल और ब्रॉन्ज फाइनल खेला जाएगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रियो डी जेनेरियो के माराकाना स्टेडियम में आयोजित होगा. माराकाना इस तरह दुनिया का सिर्फ तीसरा स्टेडियम बन जाएगा, जिसने पुरुष और महिला दोनों FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल की मेजबानी की है.
इससे पहले स्वीडन के सोलना स्थित रासुंडा स्टेडियम ने 1958 पुरुष और 1995 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल की मेजबानी की थी. अमेरिका के पासाडेना स्थित रोज बाउल में भी 1994 पुरुष और 1999 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल खेले गए थे.
इन्फेंटिनो ने जताया उत्साह
FIFA अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने टूर्नामेंट को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि ब्राजील में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, कोच, फैंस और स्थानीय समुदाय महिला फुटबॉल के इतिहास का नया अध्याय लिखेंगे. उन्होंने ब्राजील के प्रशंसकों के जुनून, रंग और ऊर्जा का भी जिक्र किया और कहा कि देश आठ शानदार मेजबान शहरों के जरिए पूरी दुनिया का स्वागत करेगा. 2027 महिला वर्ल्ड कप में कुल 64 मुकाबले खेले जाएंगे और टूर्नामेंट का फाइनल माराकाना में होगा.
फैंस के लिए भी खास इंतजाम
टूर्नामेंट के दौरान ब्राजील में फीफा फन फेस्टिवल भी आयोजित किए. इसके जरिए स्टेडियम से बाहर मौजूद फुटबॉल प्रशंसकों को भी टूर्नामेंट के माहौल का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें: IPL में UPT20 के 17 खिलाड़ी, संजय कपूर का बड़ा दावा- एक दिन आधे क्रिकेटर उत्तर प्रदेश से खेलेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए