IPL में UPT20 के 17 खिलाड़ी, संजय कपूर का बड़ा दावा- एक दिन आधे क्रिकेटर उत्तर प्रदेश से खेलेंगे
UPT20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन संजय कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश टी20 लीग (UPT20) कम समय में घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुकी है. यह लीग न केवल क्रिकेटरों को मंच दे रही है, बल्कि राज्य के युवाओं और अर्थव्यवस्था के विकास में भी योगदान दे रही है. UPT20 का लक्ष्य IPL के बाद देश की प्रमुख टी20 लीगों में अपनी जगह बनाना है.
Sanjay Kapoor on UPT20: उत्तर प्रदेश टी20 लीग (UPT20) ने कम समय में घरेलू क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है. UPT20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन संजय कपूर का कहना है कि यह लीग सिर्फ क्रिकेटरों को मंच देने तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के युवाओं और अर्थव्यवस्था के विकास में भी योगदान दे रही है.
सितंबर 2023 में शुरू हुई UPT20 लीग अब युवा खिलाड़ियों के लिए भारतीय क्रिकेट की शीर्ष लीग IPL तक पहुंचने का अहम रास्ता बन गई है. लीग में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तर के क्रिकेटर भी हिस्सा लेते हैं.
IPL में UPT20 के 17 खिलाड़ी
ANI से बातचीत में संजय कपूर ने बताया कि UPT20 से निकले 17 खिलाड़ी इस समय IPL में खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और आने वाले समय में राज्य के खिलाड़ियों की संख्या और बढ़ सकती है.
उन्होंने कहा, “आज 17 खिलाड़ी IPL में खेल रहे हैं. मेरा मानना है कि एक दिन IPL के आधे खिलाड़ी UP से चुने जाएंगे, क्योंकि हम भारत का सबसे बड़ा राज्य हैं. यहां हर कोने में प्रतिभा है.”
कपूर के मुताबिक, UPT20 की शुरुआत BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में हुई और उनकी सोच के कारण लीग ने दर्शकों के बीच भी तेजी से अपनी जगह बनाई है.
इस साल 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज
UPT20 चेयरमैन ने बताया कि इस सीजन लीग को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. उन्होंने कहा कि लीग की पहुंच लगातार बढ़ रही है और दर्शकों की संख्या पिछले सीजन के मुकाबले कई गुना बढ़ने की उम्मीद है. कपूर ने कहा कि इस साल UPT20 को देखने वालों की संख्या तीन गुना या चार गुना तक बढ़ सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि टूर्नामेंट ने पिछले संस्करण के पहले दिन के आंकड़े को इस बार पहले ही पीछे छोड़ दिया है.
छोटे शहरों के खिलाड़ियों को मिल रहा बड़ा मंच
संजय कपूर ने UPT20 की सबसे बड़ी उपलब्धियों में छोटे शहरों से आने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाले मौके को बताया. उनके मुताबिक, ऐसे खिलाड़ियों को लीग के जरिए IPL जैसी सुविधाएं और बड़े मंच पर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है.
महिला UPT20 लीग पर भी काम जारी
उत्तर प्रदेश में महिला टी20 लीग शुरू करने की संभावना पर कपूर ने कहा कि UPCA इस दिशा में काम कर रहा है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि लीग शुरू करने का फैसला पूरी तैयारी और एपेक्स कॉउसिंल से विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राजीव शुक्ला का विजन लंबे समय का है और संगठन किसी भी योजना को आधी-अधूरी तैयारी के साथ शुरू नहीं करना चाहता.
IPL के बाद देश की बड़ी घरेलू लीग बनने का लक्ष्य
संजय कपूर ने कहा कि UPT20 का लक्ष्य IPL के बाद देश की प्रमुख टी20 लीगों में अपनी जगह बनाए रखना और लंबे समय तक उस स्तर को बरकरार रखना है. उन्होंने कहा कि IPL के बाद हम सबसे बड़ी लीग हैं और हमें समय के साथ इस स्तर को बनाए रखना होगा. लीग की बढ़ती लोकप्रियता और IPL में पहुंच रहे खिलाड़ियों की संख्या को देखते हुए UPT20 उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म के रूप में उभरती नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: दोनों हाथों से स्पिन, फिर विकेटों की बौछार... बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा रहा ये गेंदबाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए