नक्‍सली हमले का जायजा लेने रायपुर पहुंचे राजनाथ, कल दे सकते हैं संसद में बयान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2014 3:54 PM

विज्ञापन

छत्‍तीसगढ : कल छत्‍तीसगढ में हुए नक्‍सली हमले में हालत जायजा लेने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचे. गृहमंत्री ने घटना पर खेद जताते हुए वहां छत्तीसगढ के राज्‍यपाल, मुख्‍यमंत्री रमण सिंह, आइबी और सीआरपीएफ के आला अधिकारियों से घटना की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि राज्‍य के दौरे से लौटने के […]

विज्ञापन
छत्‍तीसगढ : कल छत्‍तीसगढ में हुए नक्‍सली हमले में हालत जायजा लेने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचे. गृहमंत्री ने घटना पर खेद जताते हुए वहां छत्तीसगढ के राज्‍यपाल, मुख्‍यमंत्री रमण सिंह, आइबी और सीआरपीएफ के आला अधिकारियों से घटना की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि राज्‍य के दौरे से लौटने के बाद गृहमंत्री कल संसद में इस मामले पर बयान दे सकते हैं.
सोमवार को छत्‍तीसगढ के सुकमा जिले के चिंतागुफा में नक्‍सलियों के साथ मुठभेड में 14 सीआरपीएफ जवानों के शहीद और एक दर्जनों जवानों घायल होने की खबर मिली थी.
शहीद हुए जवानों में दो अफसर भी शामिल थे इसमें एक डिप्‍टी कमांडेंट और एक असिस्‍टेंट कमांडेंट थे.बता दें कि इस इलाके में पिछले 10 दिनों से सीआरपीएफ का सर्च अभियान चल रहा है. यहां ड्रोन के माध्‍यम से बडी संख्‍या में नक्‍सलियों के पाए जाने की जानकारी मिली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola