मणिपुर में बम विस्फोट एक की मौत

Updated at : 29 Nov 2014 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
मणिपुर में बम विस्फोट एक की मौत

इंफाल : उग्रवादियों की ओर से कथित रुप से लगाए गए बम में विस्फोट होने से आज 10 वर्षीय एक लडके की मौत हो गयी. यह घटना मणिपुर के भीतरी थोउबल जिले में हुयी. पुलिस ने बताया कि लडका सडक पर खडा था जबकि उसकी मां करीब ही सूखी घास जमा कर रही थी तभी […]

विज्ञापन

इंफाल : उग्रवादियों की ओर से कथित रुप से लगाए गए बम में विस्फोट होने से आज 10 वर्षीय एक लडके की मौत हो गयी. यह घटना मणिपुर के भीतरी थोउबल जिले में हुयी.

पुलिस ने बताया कि लडका सडक पर खडा था जबकि उसकी मां करीब ही सूखी घास जमा कर रही थी तभी विस्फोट में लडके की मौत हो गयी. लडके की मां विस्फोट की आवाज सुन घटनास्थल पर आयी तो वहां पर बेटे का शव देखा.

पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों ने कथित तौर पर बम लगाया था क्योंकि असम राइफल्स के कर्मियों सहित सुरक्षाकर्मी इस इलाके से अक्सर गुजरते हैं. उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति या गुट ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola