ePaper

सफल मंगल मिशन के लिए इसरो इंदिरा गांधी पुरस्कार से होगा सम्‍मानित

Updated at : 19 Nov 2014 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
सफल मंगल मिशन के लिए इसरो इंदिरा गांधी पुरस्कार से होगा सम्‍मानित

नयी दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को वर्ष 2014 के इंदिरा गांधी पुरस्कार के लिए चानित किया गया है. यह पुरस्‍कार संगठन को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए दिया जाएगा. इसरो को यह सम्‍मान बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण इस्तेमाल में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने में उसके योगदान को स्वीकारते हुए दिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को वर्ष 2014 के इंदिरा गांधी पुरस्कार के लिए चानित किया गया है. यह पुरस्‍कार संगठन को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए दिया जाएगा. इसरो को यह सम्‍मान बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण इस्तेमाल में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने में उसके योगदान को स्वीकारते हुए दिया जा रहा है.

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की अध्यक्षता वाली ज्यूरी ने आज इस पुरस्‍कार की घोषणा की. ज्‍यूरी ने कहा कि ‘यह पुरस्कार इसरो की शानदार उपलब्धियों, मंगल मिशन और बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण इस्तेमाल में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने में उसके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है.’
ज्यूरी ने व्यापक और सतत सामाजिक और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देने और देश के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं का निराकरण करने में आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के जरिए उसके द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर भी गौर किया.
ज्‍यूरी ने कहा ‘इसरो ने दिखा दिया है कि कैसे भारतीय वैज्ञानिक और प्रतिभाओं का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल किया जा सकता है और अत्याधुनिक देशों के साथ उच्च तकनीकी और आधुनिक क्षेत्रों में बराबरी की जा सकती है. इसरो ने दर्शाया है कि भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के मामले में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडा है.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola