22 नवंबर को लोकसभा अध्यक्ष ने बुलायी सर्वदलीय बैठक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2014 8:08 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शीतकालीन सत्र के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 22 नवम्बर को एक सर्वदलीय बैठक बुलायी है. संसद का शीतकालीन सत्र अगले सप्ताह से शुरु हो रहा है. महाजन ने विभिन्न दलों के नेताओं को चर्चा के लिए रात्रिभोज पर बुलाया है. अगले सोमवार से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शीतकालीन सत्र के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 22 नवम्बर को एक सर्वदलीय बैठक बुलायी है. संसद का शीतकालीन सत्र अगले सप्ताह से शुरु हो रहा है.

महाजन ने विभिन्न दलों के नेताओं को चर्चा के लिए रात्रिभोज पर बुलाया है. अगले सोमवार से शुरु हो रहा संसद का यह शीतकालीन सत्र 23 दिसम्बर तक चलेगा. संसदीय कार्यमंत्री एम. वेंकैया नायडू पहले ही कह चुके हैं कि सरकार विभिन्न मुद्दों पर चर्चा में विपक्ष को पूरा मौका देने का प्रयास करेगी. सरकार के प्रबंधकों को पूरा भरोसा है कि विपक्ष महीने भर चलने वाले इस सत्र को अधिक सार्थक एवं रचनात्मक बनाने में अपना सहयोग देगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola