वैश्विक आतंकवाद से मुकाबले के लिए साझा रणनीति अपनाएं : मोदी
ब्रिस्बेन : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ साझा रणनीति अपनाए जाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि विभिन्न देश एक साझा रणनीति अपनाएं तो वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ सफलता हासिल की जा सकती है. प्रधानमंत्री मोदी ने जी 20 शिखर बैठक से अलग फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ द्विपक्षीय […]
ब्रिस्बेन : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ साझा रणनीति अपनाए जाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि विभिन्न देश एक साझा रणनीति अपनाएं तो वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ सफलता हासिल की जा सकती है. प्रधानमंत्री मोदी ने जी 20 शिखर बैठक से अलग फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान साझा रणनीति बनाए जाने का आह्वान किया.
मोदी ने यह आह्वान ऐसे समय में किया है जब सर्वाधिक खतरनाक उग्रवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लगातार अभियान की कमान अमेरिका ने संभाली हुई है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यदि देश साझा रणनीति अपनाएं तो वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ सफलता हासिल की जा सकती है.
मोदी की यह टिप्पणी अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल के उस बयान की पृष्ठभूमि में आयी है जिसमें कहा गया था कि अमेरिका की अगुवाई में इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के खिलाफ अभियान को और गहन किया जाएगा तथा अमेरिकी जनता को एक लंबी तथा मुश्किल लडाई के लिए तैयार रहना चाहिए.
आईएसआईएस या आईएस, अल कायदा से टूटकर बना एक संगठन है जिसने इराक और सीरिया के सैंकडों वर्ग मील इलाके पर कब्जा जमा लिया है. हेगल ने गुरुवार को प्रतिनिधि सभा में अमेरिकी रणनीति को यह कहते हुए सही ठहराया था कि इराकी बलों के मजबूत होने के साथ, हमारे गठबंधन का हवाई अभियान भी रफ्तार पकडेगा.
उन्होंने कहा था कि अमेरिकी और गठबंधन बलों द्वारा किए जा रहे हवाई हमलों की मदद से इराकी, कुर्द तथा कबाइली बलों ने इराक के कुछ इलाकों में आईएसआईएल की बढत पर रोक लगा दी गयी और कुछ इलाकों में उसे पीछे हटने को मजबूर कर दिया गया है. उन्होंने आतंकवादी समूह के नाम के लिए आईएसआईएल का इस्तेमाल किया जो आईएसआईएस का ही एक दूसरा नाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










