जावड़ेकर ने साधा राहुल पर निशाना

नयी दिल्ली: स्वच्छ भारत अभियान के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद राहुल भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के निशाने पर हैं. पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, प्रधानमंत्री का इरादा मिशन को बदलाव का एक हथियार बनाने का है. ‘‘हमें लोगों की सोच एवं मानसिकता बदलनी है. जब देश […]
नयी दिल्ली: स्वच्छ भारत अभियान के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद राहुल भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के निशाने पर हैं. पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, प्रधानमंत्री का इरादा मिशन को बदलाव का एक हथियार बनाने का है. ‘‘हमें लोगों की सोच एवं मानसिकता बदलनी है. जब देश स्वच्छ होगा, मस्तिष्क भी स्वच्छ होगा.
यह भ्रष्टाचार के खिलाफ भी एक शुरुआत है. कोई कुछ नहीं कर सकता, अगर राहुल गांधी इसे नहीं समझते हैं.’उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान को देश में बदलाव के लिए एक हथियार बना रहे हैं. उस बदलाव की रुपरेखा पूरी तरह से तैयार है. हमें वायु, जल आदि स्वच्छ करना है, उर्जा का संरक्षण करना है, ठोस अवशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करना है.’’ जवाहरलाल नेहरु की 125वीं जयंती पर कल आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने स्वच्छता अभियान को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




