गुजरात के मुसलमानों से प्रेरणा लें आजमः आदित्यनाथ
Updated at : 13 Nov 2014 8:22 PM (IST)
विज्ञापन

गोरखपुर: भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां को सलाह दी कि उन्हें गुजरात के मुसलमानों से प्रेरणा लेकर ‘बडे दिल वाला’ बनना चाहिए. आदित्यनाथ आजम खां के उस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि गुजरात में नरसंहार करने वाले नरेन्द्र मोदी […]
विज्ञापन
गोरखपुर: भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां को सलाह दी कि उन्हें गुजरात के मुसलमानों से प्रेरणा लेकर ‘बडे दिल वाला’ बनना चाहिए. आदित्यनाथ आजम खां के उस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि गुजरात में नरसंहार करने वाले नरेन्द्र मोदी के लिए मुसलमानों को मजबूरन वोट देना पडा.
भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘मुझे् लगता है कि आजम खां के बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए. यदि आजम कह रहे हैं कि गुजरात के मुसलमानों ने बडा दिल दिखाया तो आजम को गुजरात के मुसलमानों से प्रेरणा लेनी चाहिए और बडे दिल वाला बनना चाहिए.’’आजम ने कहा था कि गुजरात के मुसलमानों के पास कोई विकल्प नहीं था और वे असहाय थे. इस पर आदित्यनाथ ने कहा, ‘यदि वे (गुजरात के मुसलमान) असहाय थे तो आजम को सोचना चाहिए कि आने वाले समय में उनके पास भी कोई विकल्प नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




