जम्मू-कश्मीर विस चुनाव : दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी
Updated at : 08 Nov 2014 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर : निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पांच चरणीय चुनावों के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी. दूसरे चरण के तहत जम्मू-कश्मीर में 18 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दो दिसंबर को होगा. राज्य के प्रमुख निर्वाचन अधिकारी उमंग नरुला ने कहा कि दूसरे चरण के मतदान के दौरान जम्मू और […]
विज्ञापन
श्रीनगर : निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पांच चरणीय चुनावों के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी. दूसरे चरण के तहत जम्मू-कश्मीर में 18 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दो दिसंबर को होगा. राज्य के प्रमुख निर्वाचन अधिकारी उमंग नरुला ने कहा कि दूसरे चरण के मतदान के दौरान जम्मू और कश्मीर दोनों के नौ-नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होना है. ये विधानसभा क्षेत्र कुपवाडा, कुलगाम, रियासी, उधमपुर और पुंछ तक फैले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




