दिल्ली : दिवाली पर आग की 20 से अधिक घटनाओं की जानकारी मिली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली पर आज रात आग से संबंधित 20 से 25 छोटी घटनाओं को लेकर अग्निशमन विभाग के पास फोन आए.अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे पास छह से आठ बजे के बीच करीब 20 से 25 फोन आए. हमारे कर्मचारियों को दिन में दो बजे से रात […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली पर आज रात आग से संबंधित 20 से 25 छोटी घटनाओं को लेकर अग्निशमन विभाग के पास फोन आए.अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे पास छह से आठ बजे के बीच करीब 20 से 25 फोन आए.
हमारे कर्मचारियों को दिन में दो बजे से रात आठ बजे के दौरान 47 फोन आए.’’ अधिकारियों का कहना है कि दिवाली के दिन शाम छह से आठ बजे के बीच समय काफी अहम होता है क्योंकि इसी दौरान अधिक आतिशबाजी होती है.
सामान्यत: इसी अवधि में आग संबंधी घटनाओं को लेकर अधिक फोन आते हैं. पिछले साल इस अवधि के दौरान अग्निशमन विभाग को 75 फोन आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










