कालाधन मामले पर केंद्र के रुख से जेठमलानी नाराज, प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कालाधन मामले पर अब नरेंद्र मोदी सरकार पर चौतरफ हमला किया जाने लगा है. कांग्रेस ने तो इस मामले में केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. इधर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने केंद सरकार के रवैये पर सवाल उठाया है. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा कल सुप्रीम कोर्ट में […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कालाधन मामले पर अब नरेंद्र मोदी सरकार पर चौतरफ हमला किया जाने लगा है. कांग्रेस ने तो इस मामले में केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. इधर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने केंद सरकार के रवैये पर सवाल उठाया है.
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा कल सुप्रीम कोर्ट में दिये गये बयान पर असंतोष जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को नामों को खुलासा करना चाहिए था. इधर इस मामले को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने मोदी का पत्र लिखते हुए कहा है कि इसे मेरा डाइंग डिक्लेरेशन मानें.
वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने केंद्र सरकार के इस रवैये का जोरदार प्रतिवाद करते हुए कहा कि मामले की सुनवाई नहीं की जानी चाहिए. जनहित याचिका पर न्यायालय ने विशेष जांच दल का गठन किया था. उन्होंने कहा कि इस मसले पर एक दिन भी विचार नहीं किया जाना चाहिए.
इस तरह की अर्जी तो सरकार की ओर से नहीं बल्कि अभियुक्तों की ओर से दायर की जानी चाहिए थी.
सरकार विदेशी बैंकों में काला धन जमा करने वालों को बचाने का प्रयास कर रही है. मैंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा है. उनके जवाब का इंतजार है. मोदी सरकार अपनी कैबिनेट की पहली ही बैठक में एसआइटी का गठन कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










