भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से बैकफुट में पाकिस्तान, नवाज ने बुलायी हाईलेवल मीटिंग

नयी दिल्ली : भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से जारी फायरिंग की घटना को लेकर भारत ने कड़ा कदम उठाया है. रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कल पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर सीमापार से गोलीबारी की घटना में कमी नहीं आती है तो भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है. इधर इस बयान […]
नयी दिल्ली : भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से जारी फायरिंग की घटना को लेकर भारत ने कड़ा कदम उठाया है. रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कल पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर सीमापार से गोलीबारी की घटना में कमी नहीं आती है तो भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है.
इधर इस बयान का पाकिस्तान पर काफी असर दिख रहा है. आज सुबह से ही पाक की ओर से गोलीबारी की घटना में काफी कमी आयी है. हालांकि कुछ इलाकों में अब भी गोलीबारी की घटना हुई है.
भारत के कड़े तवर से पाकिस्तान में हड़कंप मच गयी है. पाक प्रधानमत्री नवाज शरीफ ने हाईलेवल की बैठक बुलाई है. इस बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार भी मौजूद थे. नवाज ने अपने सलाहकारों से अगले कदम पर जोरदार चर्चा की है. इधर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, उलटे चोर कोतवाल को डाटे वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए कहा है कि भारत सीजफायर एग्रीमेंट का पालन करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




