जेटली की चेतावनी से सहमा पाकिस्‍तान, सीमा पर फायरिंग हुई धीमी

Updated at : 10 Oct 2014 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
जेटली की चेतावनी से सहमा पाकिस्‍तान, सीमा पर फायरिंग हुई धीमी

नयी दिल्‍ली : पाकिस्‍तान को उसकी करतूतोंकामुंहतोड़ जवाब अब मिलना शुरू हो गया है. लगता है रक्षा मंत्री अरुण जेटली की लताड़ का असर अब होने लगा है. सूत्रों के अनुसार सीमा पर पाकिस्‍तान की ओर से फायरिंग में कमी आयी है. रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्‍तान को चेतावनी दी थी कि अगर वह […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : पाकिस्‍तान को उसकी करतूतोंकामुंहतोड़ जवाब अब मिलना शुरू हो गया है. लगता है रक्षा मंत्री अरुण जेटली की लताड़ का असर अब होने लगा है. सूत्रों के अनुसार सीमा पर पाकिस्‍तान की ओर से फायरिंग में कमी आयी है.

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्‍तान को चेतावनी दी थी कि अगर वह अपने करतूतों से बाज नहीं आता है तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत. इधर भारतीय जवानों ने सीमा पर पाक फायरिंग का जमकर जवाब दिया और 55 चौकियों को ध्‍वस्‍त कर दिया है. फायरिंग में 50 पाकिस्‍तानी नागरिकों की मौत भी हुई है.

* जल्‍द फायरिंग बुद करे पाक नहीं चुकानी होगी भारी कीमत : जेटली
दिल्ली में रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा, इन हमलों में स्पष्ट रूप से पाकिस्तान आक्रमण करनेवाला रहा है. लेकिन उसे समझ लेना चाहिए कि हमारा प्रतिरोध प्रामाणिक होगा. अगर पाकिस्तान का दुस्साहस जारी रहेगा, तो हमारे बल ऐसी प्रतिक्रिया देंगे कि उनका जवाब देना उसके बूते के बाहर हो जायेगा.
उन्होंने कहा कि भारत का संदेश पाकिस्तान पहुंच गया है और अगर पाकिस्तान गोलीबारी तथा गोलाबारी जारी रखता है, तो भारत का कड़ा जवाब भी जारी रहेगा. जेटली ने कहा कि अगर पाकिस्तान सीमा पर अमन-चैन चाहता है, तो उसे यह सब बंद कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत जिम्मेदार देश है, जो आक्रमण करनेवाला नहीं, अपनी जनता और जमीन की पूरी तरह रक्षा करने के लिए जिम्मेदार है. जेटली ने संघर्षविराम उल्लंघनों को लेकर सरकार की आलोचनाओं पर विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा, उन्हें कम से कम पता होना चाहिए कि हमारे बल सीमाओं की सुरक्षा के लिए किस हद तक जा रहे हैं.
पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन और चीनी घुसपैठ को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर हमला किया और उसकी नीतियों पर सवाल खड़े किये. जेटली ने पवार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह रक्षा मंत्री रह चुके हैं और उन्हें ज्यादा जानकारी होनी चाहिए.
* पाक की 55 चौकियां बंकर उड़ाये, 50 मरे
सीजफायर का उल्लंघन कर सीमा पार से गुरुवार को भी भारी गोलाबारी जारी रही. पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में 100 अग्रिम चौकियों व 150 गांवों को निशाना बनाया. बीएसएफ के जवान समेत 16 लोग घायल हो गये. कई मकान ध्वस्त हो गये. भारतीय सैनिकों ने भी इसका करारा जवाब दिया. बीएसएफ ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की 55 चौकियां ध्वस्त कर दी. कई बंकर उड़ा दिये. जवाबी कार्रवाई में 50 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक व रेंजर मारे गये.
* पाक सैनिकों ने 100 चौकियों को निशाना बनाया
पाक रेंजरों ने बुधवार की रात लगभग पूरी 198 किलोमीटर लंबी सीमा पर गोलाबारी की. पाकिस्तान द्वारा वर्ष 2003 के सीजफायर समझौते के अब तक के सर्वाधिक उल्लंघन के कारण करीब 50 हजार लोग विस्थापित हुए हैं. एक अक्तूबर से जारी गोलाबारी में अब तक 10 लोग मारे गये हैं.
नौ जवानों समेत 200 घायल हुए हैं. बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि पाक रेंजर बीती रात 8.45 बजे से इंटरनेशनल बॉर्डर के आसपास बिना उकसावे के गोले दागते रहे. इससे सांबा, हीरानगर, रामगढ़, अरिनया, आर एस पुरा, कानाचक व परगवाल (सब सेक्टर) के कई गांव प्रभावित हुए हैं. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की करीब 100 सीमावर्ती चौकियों को निशाना बनाया गया.
बीएसएफ के जवान सतर्क तरीके से इसका जवाब दे रहे हैं. परगवाल, कानाचक, अरिनया व सांबा सब सेक्टरों में गुरुवार को भी गोलाबारी जारी रही. एयरबेस को भी अलर्ट किया : सूत्रों के अनुसार, नयी रणनीति के तहत पाक सेना रिहायशी इलाकों में अपने लोगों की आड़ में फायरिंग कर रही है, जिससे भारतीय सेना को जवाब देने में मुश्किलें आ रही हैं. पर, लगातार आठ दिनों से जारी पाक गोलाबारी पर भारत ने रु ख सख्त कर लिया है. भारत ने साफ कर दिया है कि फायरिंग बंद होने तक पाकिस्तान से बात नहीं करेगा और उसे मुंहतोड़ जवाब देगा. वायुसेना ने भी जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब एयरबेस को अलर्ट कर दिया है.
* सेना ने दे दिया जवाब : पीएम
भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी. कहा कि अगर वह दुस्साहस जारी रखेगा, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब सीमा पर गोलियां चलायी जा रहीं हैं, तो दुश्मन कराह रहा है. हमारे जवानों ने हमलों का जवाब साहस के साथ दिया है.ह्ण सीमापार से हमलों का जवाब पूरे साहस के साथ दिया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं तेज होने को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं से घिरे मोदी ने कहा कि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे सीमा पर संघर्ष कर रहे जवानों का मनोबल गिरता है.
मोदी ने कहा, दुश्मन ने समझ लिया है कि वक्त बदल गया है. उसकी पुरानी आदतें बरदाश्त नहीं की जायेंगी. विपक्ष की आलोचनाओं का प्रधानमंत्री ने एनसीपी प्रमुख और पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार के गढ़ बारामती में जवाब दिया. मोदी ने कहा, लोग मेरे इरादों के बारे में जानते हैं. मुझे उन्हें शब्दों में बयां करने की जरूरत नहीं है. जहां जवानों को बोलना होता है, वे ट्रिगर दबा कर बोल रहे हैं और वे इसी तरह बोलते रहेंगे.
* दिल्ली में हुआ प्रदर्शन
पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन जारी रहने के खिलाफ गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन हुए. पाकिस्तान के उच्चायोग तथा उसके उच्चायुक्त के आवास के बाहर लोगों ने विरोध जताया. प्रदर्शन कर रहे भारतीय युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पड़ोसी देश की इस हरकत की निंदा की. युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन श्याम ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हालात से निपटने के लिए कुछ नहीं करने का आरोप मढ़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola