शिवसेना ने भाजपा को सरकार में रहने के सवाल पर मुश्किल में डाला

नयी दिल्ली : भाजपा की सबसे पुरानी व भरोसेमंद सहयोगी मानी जाने वाली शिवसेना ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को मुश्किलों में डाल दिया है. पहले शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने उसके बाद शिवसेना कोटे से केंद्रीय मंत्री अनंत गीते ने बयान देकर स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से […]
नयी दिल्ली : भाजपा की सबसे पुरानी व भरोसेमंद सहयोगी मानी जाने वाली शिवसेना ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को मुश्किलों में डाल दिया है. पहले शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने उसके बाद शिवसेना कोटे से केंद्रीय मंत्री अनंत गीते ने बयान देकर स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से बाहर नहीं निकलेगी.
अनंत गीते ने कहा है कि केंद्र की सरकार एनडीए की सरकार है और शिवसेना ने भी उसमें योगदान दिया है. लिहाजा उनके इस्तीफे देने का सवाल ही नहीं उठता. उनसे पहले पार्टी सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को बयान दिया था कि उनकी पार्टी के मंत्री सरकार से बाहर नहीं होंगे. उन्होंने कहा था कि अगर हमारे मंत्री को इस्तीफा देना पड़ता है, तो भाजपा-शिवसेना से जीते महाराष्ट्र के सभी सांसदों को इस्तीफा देना पड़ेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र में 48 में 42 सीटें एनडीए को उतनी अधिक सीटें मिलीं थीं, न कि अकेले भाजपा को.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




