मोदी की यात्रा से जापानी निवेशकों का झुकाव बढा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मई से 40 जापानी कंपनियां ने भारत आने की इच्छा प्रदर्शित की मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के बाद से भारत और जापान के बीच गठबंधन को लेकर पूछताछ कई गुना बढी है. मई में मोदी की चुनावी जीत के बाद से अब तक 35..40 जापानी कंपनियां भारत में कारोबार करने की […]
विज्ञापन
मई से 40 जापानी कंपनियां ने भारत आने की इच्छा प्रदर्शित की
मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के बाद से भारत और जापान के बीच गठबंधन को लेकर पूछताछ कई गुना बढी है. मई में मोदी की चुनावी जीत के बाद से अब तक 35..40 जापानी कंपनियां भारत में कारोबार करने की संभावनाएं देख रही हैं. यह बात बुटीक निवेश बैंक सिंघी एडवाइजर्स ने यह बात कही है.
मई में मोदी की जीत के बाद से करीब डेढ अरब डालर मूल्य के निवेश के संबंध में पूछताछ की गई है. सिंघी एंडवाइजर्स के संस्थापक व प्रबंध निदेशक महेश सिंघी ने प्रेट्र को बताया, ‘‘ मोदी की हाल की जापान यात्रा ा से भारतीय बाजार के प्रति जापानी निवेशकों की दिलचस्पी काफी बढी है. ढांचागत क्षेत्र, बिजली, भवन निर्माण सामग्री, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में निवेश या सीधे अधिग्रहण को लेकर मध्यम आकार के 3.5 से 4 करोड डालर मूल्य के सौदे करने की इच्छा में जबरदस्त वृद्धि देखी गयी है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मोदी की जीत के बाद से 35.40 जापानी कंपनियां घरेलू बाजार में निवेश की संभावना तलाश रही हैं.’’ मोदी की जापान यात्रा ा के बाद जापान का दौरा कर लौटे सिंघी ने कहा कि उनकी कंपनी लंबे समय से भारत-जापानी गलियारे पर ध्यान केंद्रित करती रही है और इस समय वह दो सौदों पर काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










