श्रीलंका ने 53 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

रामेश्वरम (तमिलनाडु) : श्रीलंका की नौसेना ने आज सुबह 53 भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया. श्रीलंकाई सेना ने भारतीय मछुआरों को तलाईमन्नार और जाफना अपतटीय क्षेत्र से गिरफ्तार किया. इनमें से 30 मछुआरे रामेश्वरम के रहने वाले हैं. यह जानकारी फिशरीज एसोसिएशन के अधिकारियों ने दी. यहां से पहले जत्थे में रवाना हुए 30 मछुआरों […]
रामेश्वरम (तमिलनाडु) : श्रीलंका की नौसेना ने आज सुबह 53 भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया. श्रीलंकाई सेना ने भारतीय मछुआरों को तलाईमन्नार और जाफना अपतटीय क्षेत्र से गिरफ्तार किया. इनमें से 30 मछुआरे रामेश्वरम के रहने वाले हैं. यह जानकारी फिशरीज एसोसिएशन के अधिकारियों ने दी.
यहां से पहले जत्थे में रवाना हुए 30 मछुआरों को तलाईमन्नार के पास समुद्र में गिरफ्तार किया गया और बाद में उन्हें श्रीलंका के तलाईमन्नार जिला ले जाया गया. उनकी छह नौकाएं जब्त कर ली गईं. एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव टी सेसुराजा और एस एमिरित ने कहा कि पूमपुहार से रवाना हुए 23 अन्य मछुआरों को जाफना के पास समुद्र में गिरफ्तार किया गया और उन्हें कंकेनसंथुरई ले जाया गया. उनका ट्रॉलर भी जब्त कर लिया गया.
गत मंगलवार को छह भारतीय मछुआरों को तलाईमन्नार अपटीय क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 24 सितंबर तक रिमांड पर भेज दिया गया था. अधिकारियों ने बताया कि कुल 68 मछुआरे श्रीलंका की हिरासत में हैं और 72 नौकाएं उसके कब्जे में हैं. तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने मछुआरों की रिहाई के लिए 9 सितंबर को केंद्र से हस्तक्षेप करने की मांग की थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में जयललिता ने कहा था कि एक नई बात सामने आई है कि खराब मौसम या तकनीकी खराबी की वजह से बीच समुद्र में फंसी मछली पकडने वाली नौकाओं और यहां तक कि उनकी मदद के लिए जाने वाली नौकाओं को भी निशाना बनाया जा रहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुश्किल में फंसी इन नौकाओं और इनमें सवार भारतीय मछुआरों को पकडा जा रहा है और वे श्रीलंका की हिरासत में जा रहे हैं. उन्होंने कहा था कि यह पूरी तरह अमानवीय रुख है और समुद्री जांच एवं राहत अभियानों के नियमों के खिलाफ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




