विरोधी पक्षों के बीच संतुलन साधने में माहिर हैं नजीब जंग

-राहुल सिंह- नयी दिल्ली : पूर्व आइएएस अधिकारी व दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग के पास विभिन्न विरोधी पक्षों के बीच संतुलन साधते हुए अपनी स्थिति को मजबूत बनाये रखने का अद्भुत कौशल है. उन्होंने भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी जैसे अलग-अलग राजनीतिक धड़ों के बीच संतुलन साधा है. भले ही अब दिल्ली […]
नयी दिल्ली : पूर्व आइएएस अधिकारी व दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग के पास विभिन्न विरोधी पक्षों के बीच संतुलन साधते हुए अपनी स्थिति को मजबूत बनाये रखने का अद्भुत कौशल है. उन्होंने भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी जैसे अलग-अलग राजनीतिक धड़ों के बीच संतुलन साधा है. भले ही अब दिल्ली में भाजपा के सरकार बनाने की आमंत्रित करने के लिए राष्ट्रपति से अनुमति मांगने पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल उनकी आलोचना कर रहे हों, लेकिन पहले उन्होंने कई मौकों पर उप राज्यपाल की तारीफ की है.
साथ ही एशियन डेवलपमेंट बैंक के लिए ऊर्जा सुरक्षा विषय पर उन्होंने काम किया है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में इसी विषय के वे विजिटिंग फैलो के रूप में काम कर चुके हैं.2008 में जब वे भारत लौटे तो दिग्गजों को पीछे छोड़ जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के कुलपति बने. वे विभिन्न अखबारों के लिए कॉलम भी लिखते रहे हैं. नौ जुलाई 2013 को दिल्ली के उप राज्यपाल का पद संभालने वाले नजीब जंग भारत सरकार के द्वारा गठित कई महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य भी रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




