डागर ने कहा, आरोप साबित हुए, तो राजनीतिक जीवन से सन्यास लूंगा
नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाये गये आरोप पर भाजपा उपाध्यक्ष शेर सिंह डारग ने सफाई दी. डागर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो स्टिंग जारी किया वह झूठा है. मैंने आप के विधायक को किसी तरह का ऑफर नहीं दिया. जिस विधायक ने मुझपर […]
नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाये गये आरोप पर भाजपा उपाध्यक्ष शेर सिंह डारग ने सफाई दी. डागर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो स्टिंग जारी किया वह झूठा है. मैंने आप के विधायक को किसी तरह का ऑफर नहीं दिया. जिस विधायक ने मुझपर यह आरोप लगाया है वह मुझसे मिलने मेरे घर आया था. उसने कहा कि वह भाजपा ज्वाइन करना चाहता है. मैं एक किसान का बेटा हूं, मेरे घर कोई आता है, तो मैं उसे भगा नहीं सकता उसे पानी पिलाना मेरा फर्ज है. उन्होंने मेरे घर आकर मुझसे भाजपा में शामिल होने की बात कही. डागर ने भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया पर सहमति जताते हुए कहा कि पार्टी मेरा बचाव क्यों करेगी उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










