भारत में अलकायदा की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं:विशेषज्ञ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2014 11:51 AM
वाशिंगटन: अलकायदा की धमकी के चलते भारत में जारी देशव्यापी अलर्ट के बीच अमेरिका के एक शीर्ष आतंकवाद रोधी विशेषज्ञ ने कहा है कि देश में इस आतंकी संगठन की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं है. दक्षिण एशिया में अलकायदा के अभियानों के जानकार पीटर बेर्गन ने सीएनएन के फरीद जकारिया से कल एक साक्षात्कार […]
वाशिंगटन: अलकायदा की धमकी के चलते भारत में जारी देशव्यापी अलर्ट के बीच अमेरिका के एक शीर्ष आतंकवाद रोधी विशेषज्ञ ने कहा है कि देश में इस आतंकी संगठन की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं है.
दक्षिण एशिया में अलकायदा के अभियानों के जानकार पीटर बेर्गन ने सीएनएन के फरीद जकारिया से कल एक साक्षात्कार में कहा, यह विचार कि, आयमन अल जवाहिरी भारत में अलकायदा की शाखा खोलने जा रहा है, फालतू की बात है. हां, भारत में कुछ जेहादी तत्व हैं, लेकिन देश में अलकायदा की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं है. आतंकवाद का मुकाबला किए जाने के विषय पर कई किताबें लिख चुके बेर्गन जवाहिरी द्वारा पिछले हफ्ते की गई घोषणा के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे. जवाहिरी ने भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा की नयी शाखा खोलने की बात कही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










