ePaper

भागवत ने कहा,लड़कियों को लव जेहाद का मतलब सिखाया जाना चाहिए

Updated at : 07 Sep 2014 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
भागवत ने कहा,लड़कियों को लव जेहाद का मतलब सिखाया जाना चाहिए

गाजियाबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने लड़कियों को लव जेहाद से बचने के लिए इसका मतलब बताये जाने की वकालत की है. उन्‍होंने लव जेहाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लडकियों को इसका मतलब और वो तरीके बताए जाने चाहिए जिससे वे इसमें फंसने से बचें. कृष्णा डेंटल कॉलेज में एक […]

विज्ञापन

गाजियाबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने लड़कियों को लव जेहाद से बचने के लिए इसका मतलब बताये जाने की वकालत की है. उन्‍होंने लव जेहाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लडकियों को इसका मतलब और वो तरीके बताए जाने चाहिए जिससे वे इसमें फंसने से बचें.

कृष्णा डेंटल कॉलेज में एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि महिलाओं को सशक्तीकरण की दिशा में काम करने की जरुरत है. इस दौरान उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या का मुद्दा भी उठाया.
* विवादों में रहे हैं मोहन भागवत
संघ प्रमुख काफी विवादों में रहे हैं. हाल ही में भागवत ने हिंदू और हिंदुत्‍व को लेकर एक विवादित बयान दिया था जिसके बाद काफी राजनीति हुई. उन्‍होंने कहा था कि हिंदुस्‍तान में रहने वाले सभी हिंदू हैं. उन्‍होंने कहा था कि अगर इंग्‍लैंड में रहने वालों को अंग्रेज,जर्मनी में रहने वालों को जर्मन कहा जाता है तो हिंदुस्‍तान में रहने वालों को हिंदू क्‍यों नहीं कहा जाना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola