ePaper

पुरुषों के ड्रेस कोड को लेकर विवादों में घिरे गोवा के भाजपा विधायक

Updated at : 03 Sep 2014 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
पुरुषों के ड्रेस कोड को लेकर विवादों में घिरे गोवा के भाजपा विधायक

गोवा:नेता लोग हर रोज किसी न किसी बयान के कारण विवादों में बने रहते है. इस बार भाजपा नेता गोवा समुद्र तट पर पुरूषों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की मांग को लेकर विवादों में है. गोवा के भाजपा विधायक माइकल लोबो का कहना है कि पुरुषों के लिए समुद्र तट पर जाने के […]

विज्ञापन

गोवा:नेता लोग हर रोज किसी न किसी बयान के कारण विवादों में बने रहते है. इस बार भाजपा नेता गोवा समुद्र तट पर पुरूषों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की मांग को लेकर विवादों में है.

गोवा के भाजपा विधायक माइकल लोबो का कहना है कि पुरुषों के लिए समुद्र तट पर जाने के लिए एक ड्रेस कोड निर्धारित किया जाना चाहिए. महिलाओं के ड्रेस कोड पर तो पहले से ही सवाल उठते रहे हैं लेकिन पुरुषों के ड्रेस कोड पर भी अब सवाल उठाए जाने लगे हैं.
विधायक का ने बात यहीं खत्म नहीं की उन्होंने यह तक कह डाला कि इस नियम को विदेशों में लागू किया जाना चाहिए.उन्होंने कहा कि तट पर पुरुष सिर्फ अंत: वस्त्रों में नहीं दिखने चाहिए. इससे कई बार उनके कुछ महत्वपूर्ण अंगों के दिखने की संभावना रहती है. हद तो तब हो गई जब माइकल लोबो ने सिर्फ अंत: वस्त्र पहनकर समुद्र तट पर घूमने वालों को बेवकूफ तक करार दे दिया.
विधायक अपने इस बयान के कारण खासे विवादों में घिर गए हैं . इसके लिए उन्हें खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola