ePaper

ग्‍वालियर के एक बैंक चपरासी के पास करोड़ो की संपत्ति

Updated at : 02 Sep 2014 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
ग्‍वालियर के एक बैंक चपरासी के पास करोड़ो की संपत्ति

ग्वालियर: मध्यप्रदेश राज्य सहकारी (अपेक्स) बैंक की स्थानीय शाखा में नियुक्त एक चपरासी के यहां लोकायुक्त स्थापना की विशेष पुलिस के छापे में करोड़ो रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है. लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि अपेक्स बैंक में चपरासी कुलदीप यादव के यहां उनकी एक टीम ने आज सुबह छापा […]

विज्ञापन

ग्वालियर: मध्यप्रदेश राज्य सहकारी (अपेक्स) बैंक की स्थानीय शाखा में नियुक्त एक चपरासी के यहां लोकायुक्त स्थापना की विशेष पुलिस के छापे में करोड़ो रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है. लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि अपेक्स बैंक में चपरासी कुलदीप यादव के यहां उनकी एक टीम ने आज सुबह छापा मारा और उसके यहां से अनुपातहीन संपत्ति का पता चला है.

उन्होंने कहा कि कुलदीप की वर्ष 1984 से 2012 के बीच वेतन से कुल आय लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि उसके यहां से पुरुषोत्तम विहार कालोनी में 15 लाख रुपये का एक मकान, तीन भूखण्ड कुल कीमत 11 लाख रुपये तथा सिटी सेंटर क्षेत्र में छह से सात लाख रुपये मूल्य की अन्य संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कुलदीप के पास एक स्कार्पियो, एक आई-10 कार एवं तीन लाख रुपये नकद मिले हैं. इसके अलावा लोकायुक्त पुलिस की टीम उसके बैंक लाकरों, बीमा में निवेश आदि के कागजात खंगाल रही है. छापे की कार्रवाई अभी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola