करीब दो दर्जन सांसदों को अब भी नहीं मिले हैं आवास

Published at :02 Sep 2014 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
करीब दो दर्जन सांसदों को अब भी नहीं मिले हैं आवास

नयी दिल्ली: मौजूदा लोकसभा में चुने जाने के करीब तीन महीने बाद करीब दो दर्जन सांसदों को राष्ट्रीय राजधानी में अब तक सरकारी आवास आवंटित नहीं किए गए हैं. कम से कम 23 पूर्व सांसदों ने कहे जाने के बावजूद अब तक अपने आवास खाली नहीं किए हैं जिससे यह स्थिति पैदा हुई है. लोकसभा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: मौजूदा लोकसभा में चुने जाने के करीब तीन महीने बाद करीब दो दर्जन सांसदों को राष्ट्रीय राजधानी में अब तक सरकारी आवास आवंटित नहीं किए गए हैं. कम से कम 23 पूर्व सांसदों ने कहे जाने के बावजूद अब तक अपने आवास खाली नहीं किए हैं जिससे यह स्थिति पैदा हुई है.

लोकसभा आवासीय समिति की यहां हुई बैठक के बाद शहरी विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संपदा निदेशालय से कहा गया है कि वे जल्द से जल्द इन आवासों को खाली कराने के लिए जरुरी कदम उठाएं. अजित सिंह, गिरिजा व्यास, पल्लम राजू, कृष्णा तीरथ, जीतेंद्र सिंह, बलराम नाइक उन पूर्व मंत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने नोटिस थमाए जाने के बावजूद अब तक आवास खाली नहीं किए हैं.
क्रिकेटर से नेता बने मोहम्मद अजहरुद्दीन और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने भी अपने आवास खाली नहीं किए हैं. संपदा निदेशालय अब तक 243 पूर्व मंत्रियों और सांसदों के आवास खाली करा पाने में कामयाब हुआ है. बहरहाल, लोकसभा आवासीय समिति के अध्यक्ष किरीट सोमैया ने कहा, इसमें ज्यादा समस्या नहीं है क्योंकि सब कुछ सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola