शंकरनारायणन का तबादला राजनीतिक प्रतिशोध: कांग्रेस

Updated at : 25 Aug 2014 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
शंकरनारायणन का तबादला राजनीतिक प्रतिशोध: कांग्रेस

नयी दिल्ली: महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन को मिजोरम भेजे जाने के फैसले को कांग्रेस ने राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया. शंकरनारायणन ने मिजोरम में नई जिम्मेदारी को संभालने के बजाय इस्तीफा देने का निर्णय लिया है. कांग्रेस के प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा, राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए यह सरकार राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन को मिजोरम भेजे जाने के फैसले को कांग्रेस ने राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया. शंकरनारायणन ने मिजोरम में नई जिम्मेदारी को संभालने के बजाय इस्तीफा देने का निर्णय लिया है.

कांग्रेस के प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा, राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए यह सरकार राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद की गरिमा को कम कर रही है. किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह से अपमानित करना ठीक नहीं है. नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार मिजोरम को दंडस्थल के रुप में दिखा रही है और उन्होंने आरोप लगाया कि यह राज्य के लोगों का अपमान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola