आईएसआई को सूचनाएं देने वाले जासूस का साथी गिरफ्तार

Updated at : 23 Aug 2014 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
आईएसआई को सूचनाएं देने वाले जासूस का साथी गिरफ्तार

लखनउ : उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना की सूचनाएं मुहैया कराने वाले जासूस आसिफ अली के साथी सेना के जवान सुनीत कुमार को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने आज एक बयान में बताया कि सुनीत कुमार को हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले से गिरफ्तार […]

विज्ञापन

लखनउ : उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना की सूचनाएं मुहैया कराने वाले जासूस आसिफ अली के साथी सेना के जवान सुनीत कुमार को गिरफ्तार किया है.

एसटीएफ ने आज एक बयान में बताया कि सुनीत कुमार को हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले से गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से एक लैपटाप बरामद हुआ है, जिसकी ‘मैक आईडी’ आसिफ ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारी जाहिद को बतायी थी.

एसटीएफ ने बताया कि पूछताछ के दौरान आसिफ ने सुनीत के बारे में कई जानकारियां दी थीं, जिनके आधार पर मिलिटरी इंटेलिजेंस की सहायता से सुनीत को कांगडा के पालमपुर थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

सुनीत ने पूछताछ में बताया कि सेना में भर्ती के तीन महीने पहले उसकी एक विदेशी महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई. उसके बाद वह महिला से फेसबुक और मोबाइल फोन के जरिए संपर्क में रहने लगा. सेना में भर्ती के बाद महिला उससे सेना की उसकी यूनिट और आसपास की यूनिटों के बारे में जानकारी देने को कहा.सुनीत के मुताबिक महिला ने ही आसिफ के जरिए उसे लैपटाप दिया था और कहा था कि सारी सूचना लैपटाप में डाल देना.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola