कभी नरेंद्र मोदी को भी करना पड़ा था हूटिंग का सामना

Updated at : 22 Aug 2014 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
कभी नरेंद्र मोदी को भी करना पड़ा था हूटिंग का सामना

नयी दिल्‍ली: नरेंद्र मोदी और विवाद का पुराना रिश्‍ता है. हालांकि सभी मामलों में मोदी साफ-पाक साबित हुए. इधर अभी कुछ दिनों से उनके कार्यक्रमों में हूटिंग की घटनाएं तेज हो गयी है. इस मामले में विपक्ष के नेताओं ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्‍मेदार ठहराया है. लेकिन आपको हम बताना चाहेंगे […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: नरेंद्र मोदी और विवाद का पुराना रिश्‍ता है. हालांकि सभी मामलों में मोदी साफ-पाक साबित हुए. इधर अभी कुछ दिनों से उनके कार्यक्रमों में हूटिंग की घटनाएं तेज हो गयी है. इस मामले में विपक्ष के नेताओं ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्‍मेदार ठहराया है.

लेकिन आपको हम बताना चाहेंगे कि कभी नरेंद्र मोदी भी इस तरह की घटनाओं का शिकार हो चुके हैं. प्रधानमंत्री की मौजूदगी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी जोरदार हूटिंग की गयी थी. पिछले साल मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे तो उनकी मौजूदगी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोगों ने मनमोहन-मनमोहन का नारा लगाया था. पिछले साल अक्‍टूबर में अहमदाबाद में सरदार पटेल संग्राहालय के उद्घाटन के मौके पर कांग्रेसियों ने मोदी के खिलाफ हंगामा किया था और जोरदार नारेबाजी की गयी थी.

इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने सरदार बल्‍लभ भाई पटेल को देश का प्रधानमंत्री बनाये जाने की बकालत की थी. मोदी के इस बयान का भी जोरदार हंगामा किया गया था. गौरतलब हो कि नरेंद्र मोदी जहां-जहां कार्यक्रम में जा रहे हैं वहां के मुख्‍यमंत्रियों के साथ हूटिंग की घटना हो रही है. हरियाणा में पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ हूटिंग हुई इसके बाद महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण के साथ फिर गुरुवार को झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ इसी घटना को दूहराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola