ePaper

विधानसभा चुनाव : संघर्ष यात्रा निकालेगी मुंडे की बेटी

Updated at : 19 Aug 2014 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव : संघर्ष यात्रा निकालेगी मुंडे की बेटी

मुंबई : दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्‍य भर में 27 अगस्‍त को ‘संघर्ष यात्रा’ निकालेगी.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र फडनवीस और विधान परिषद् में विपक्ष के नेता विनोद तावडे ने यहां संवाददाताओं को बताया कि 14 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा महाराष्ट्र के 21 जिलों के 71 विधानसभा […]

विज्ञापन
मुंबई : दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्‍य भर में 27 अगस्‍त को ‘संघर्ष यात्रा’ निकालेगी.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र फडनवीस और विधान परिषद् में विपक्ष के नेता विनोद तावडे ने यहां संवाददाताओं को बताया कि 14 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा महाराष्ट्र के 21 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और यह 3000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.
यह यात्रा बुलढाना जिले के सिंडखेद से शुरु होगी. सिंडखेद छत्रपति शिवाजी महाराज की मां राजमाता जीजाउ की जन्मस्थली है. हाल ही में खबरें आयी थी कि लोकसभा उपचुनाव में पंकजा चुनाव लडने की इच्छुक नहीं है. यह सीट उनके पिता के निधन के कारण खाली हुयी है. राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि अगर मुंडे के परिवार का कोई व्यक्ति यहां से चुनाव लडता है तो उनकी पार्टी अपना प्रत्याशी खडा नहीं करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola