बड़े लोगों के पपी भी इंसानों से बेहतर: त्यागी

नयी दिल्ली : राज्य सभा में नक्सलवाद पर एक बहस में भाग लेते हुए जनता दल (यू) सांसद केसी त्यागी ने कहा कि बड़े लोगों का जो पपी (कुत्ते का बच्चा) है, वह हमारे आदिवासियों व दलितों से ज्यादा अच्छी स्थिति में हैं. बताया कि वह खान मार्केट के पास रहते हैं. यहां कुत्तों को […]
नयी दिल्ली : राज्य सभा में नक्सलवाद पर एक बहस में भाग लेते हुए जनता दल (यू) सांसद केसी त्यागी ने कहा कि बड़े लोगों का जो पपी (कुत्ते का बच्चा) है, वह हमारे आदिवासियों व दलितों से ज्यादा अच्छी स्थिति में हैं. बताया कि वह खान मार्केट के पास रहते हैं.
यहां कुत्तों को पालने का एक केंद्र है. इसके बारे में जब सूचना एकत्रित की तो पता चला कि इस केंद्र में कुत्ते के छोटे-छोटे बच्चों को खिलाने के लिए ढाई किलो का पपी लार्ज फूड आता है. इसकी कीमत 1,250 रुपये है. यह एक पैकेट दो दिनों में खर्च हो जाता है. उन्हें नहलाने के लिए बायोग्रूम शैम्पू आता है. इसकी कीमत 1,029 रुपये है. यह शैम्पू दो दिन ही चलता है, चूंकि उनके बाल बहुत लंबे होते हैं. उसे जो स्नैक्स मिलता है, उसपर 150-200 रुपये रोजाना का खर्च आता है.
कुत्ते के बच्चों के खेलने के लिए 200-400 रुपये तक के खिलौने आते हैं. जाड़े के दिन में सोने के लिए जो उसका बिस्तर होता है, उसकी कीमत 1800 रुपये है. जब नक्सलवाद पर चर्चा करें तो यह ध्यान रखें कि ये जो 90-98 प्रतिशत लोग हैं, ये इंसान के रूप में पशुओं से भी बदतर, कुत्ते-बिल्लियों से भी खराब जिंदगी बिता रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




