राम माधव ने कहा, अखंड भारत के उद्देश्य को हासिल करने की खातिर PoK हासिल करना दूसरा कदम

नयी दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव ने शनिवार को कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करना ‘अखंड भारत’ के उद्देश्य को हासिल करने की दिशा में पहला कदम था. उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगला कदम पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेना है. […]
नयी दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव ने शनिवार को कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करना ‘अखंड भारत’ के उद्देश्य को हासिल करने की दिशा में पहला कदम था. उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगला कदम पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेना है.
माधव ने यहां विज्ञान भवन में छात्र संसद के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को रद्द किया जाना अखंड भारत के लक्ष्य की दिशा में एक कदम था. एक प्रतिभागी ने जब पूछा कि अखंड भारत का सपना कब साकार होगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह चरणों में पूरा होगा. पहली चीज यह है कि जम्मू-कश्मीर जो कुछ हद तक मुख्यधारा में नहीं था, अब पूरी तरह भारत से जुड़ गया है.
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारा अगला लक्ष्य भारतीय जमीन को वापस लेना है, जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है. उन्होंने कहा कि पीओके को वापस लेने का प्रस्ताव संसद में 1994 में पारित किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










