ePaper

जेएनयू राजद्रोह मामला : पुलिस ने कोर्ट से कहा, कन्हैया कुमार के खिलाफ केस चलाने के लिए अबतक नहीं मिली मंजूरी

Updated at : 19 Feb 2020 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
जेएनयू राजद्रोह मामला : पुलिस ने कोर्ट से कहा, कन्हैया कुमार के खिलाफ केस चलाने के लिए अबतक नहीं मिली मंजूरी

नयी दिल्ली : जेएनयू राजद्रोह मामले में दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि कन्हैया कुमार एवं अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी अब तक नहीं मिली है. सुनवाई के दौरान दिल्ली की अदालत ने राज्य सरकार को तीन अप्रैल तक स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. दिल्ली की अदालत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जेएनयू राजद्रोह मामले में दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि कन्हैया कुमार एवं अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी अब तक नहीं मिली है. सुनवाई के दौरान दिल्ली की अदालत ने राज्य सरकार को तीन अप्रैल तक स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. दिल्ली की अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि आवश्यक मंजूरी हासिल करने के लिए वह राज्य सरकार को रिमाइंडर भेजे.

गौरतलब है कि कन्हैया कुमार और अन्य पर यह आरोप है कि उन्होंने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में नौ फरवरी 2016 को एक कार्यक्रम के दौरान देश विरोधी नारेबाज़ी का समर्थन किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola