ePaper

50 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी बने विराट कोहली

Updated at : 18 Feb 2020 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
50 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी बने विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली खेल के मैदान पर तो रिकार्ड बनाते रहते हैं मगर इस बार सोशल मीडिया की दुनिया में इतिहास रच दिया. कप्तान कोहली भारत के पहले ऐसे सेलेब्रिटी बन गए हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन यानी पांच करोड़ फॉलोवर्स हो गए हैं. 31 साल के इस खिलाड़ी ने […]

विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली खेल के मैदान पर तो रिकार्ड बनाते रहते हैं मगर इस बार सोशल मीडिया की दुनिया में इतिहास रच दिया. कप्तान कोहली भारत के पहले ऐसे सेलेब्रिटी बन गए हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन यानी पांच करोड़ फॉलोवर्स हो गए हैं. 31 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक कुल 930 पोस्ट की हैं. वहीं, विराट इंस्टाग्राम पर सिर्फ 148 लोगों को फॅालो करते हैं.
विराट कोहली सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं. लोग अपने इस पसंदीदा खिलाड़ी की हर पोस्ट को काफी पसंद भी करते हैं. मगर अब विराट कोहली ने सोशिल मीडिया की दुनिया में एक ऐसा मुकाम पा लिया है, जो इससे पहले कोई भारतीय हासिल नहीं कर सका था.
इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स की संख्या भी 34.5 मिलियन ही है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 17.5 मिलियन फॉलोअर्स ही हैं.विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उन्हें 32.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं
सोशल मीडिया पर विराट के 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स
चाहे फिटनेस की बात हो या बल्लेबाजी की, विराट कोहली किसी चीज से समझौता नहीं करते. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी उनकी दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है. विराट कोहली की लोकप्रियता का आलम ये है कि ट्विटर पर भी उनके प्रशंसकों की तादाद में तेजी से इजाफा हो रहा है. इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विराट कोहली के 33.7 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं.
वहीं फेसबुक पर भारतीय कप्तान को 37 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. यानी कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम को मिलाकर विराट कोहली को कुल 120 मिलियन यानी 12 करोड़ लोग फॉलो करते हैं. कुछ वक्त पहले तक सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय हस्तियों में विराट कोहली नंबर-2 पर थे, लेकिन बहुत कम वक्त में उन्होंने इस फासले को खत्म कर पहला स्थान हासिल कर लिया है.
साल 2020 की शुरुआत तक प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में विराट कोहली से आगे थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola