कोरोना वायरस पर कंट्रोल में भारत की बड़ी जीत, केरल में सभी तीन मरीजों की अस्पताल से छुट्टी
Updated at : 17 Feb 2020 11:19 AM (IST)
विज्ञापन

तिरुअनंतपुरमः चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोग पाये गए है. हालांकि भारत को घातक वायरस को कंट्रोल करने में बड़ी सफललता हाथ लगी है. केरल में वायरस से संक्रमित तीनों मरीज ठीक हो गए. […]
विज्ञापन
तिरुअनंतपुरमः चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोग पाये गए है. हालांकि भारत को घातक वायरस को कंट्रोल करने में बड़ी सफललता हाथ लगी है. केरल में वायरस से संक्रमित तीनों मरीज ठीक हो गए.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जानकारी देते हुए कहा गया कि केरल में कोरोना के संभावित मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया. कोरोना का कहर भारत में तो कम हो गया, लेकिन चीन में अभी तक मौत का आंकड़ा थमने का नाम ही नही ले रहा हैं. एक ताजा रिपोर्ट मुताबिक, चीन में 1,765 लोगों की जान जा चुकी हैं, जबकि 70 हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं.
चीन के अलावा दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था पर भी इस महामारी का असर दिखाई दे रहा है. वहीं चीन में इसके असर का आकलन अभी तक किया ही नहीं जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




