ePaper

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो खूंखार अपराधियों का किया ''एनकाउंटर''

Updated at : 17 Feb 2020 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो खूंखार अपराधियों का किया ''एनकाउंटर''

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को आज यानी सोमवार सुबह बड़ी कामयाबी हाथ लगी. स्पेशल सेल ने दिल्ली को दो खूंखार अपराधियों की दहशत से आजादी दिलवा दी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पुल प्रह्लादपुर इलाके में वांटेड अपराधी राजा कुरैशी और रमेश बहादुर को मुठभेड़ में मार गिराया. हत्या सहित कई […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को आज यानी सोमवार सुबह बड़ी कामयाबी हाथ लगी. स्पेशल सेल ने दिल्ली को दो खूंखार अपराधियों की दहशत से आजादी दिलवा दी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पुल प्रह्लादपुर इलाके में वांटेड अपराधी राजा कुरैशी और रमेश बहादुर को मुठभेड़ में मार गिराया.

हत्या सहित कई मामलों में वांछित थे

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजा कुरैशी और रमेश बहादुर हत्या और लूट सहित कई मामलों में वांछित थे. इनमें हाल ही में करावल नगर इलाके में हुई हत्या की वारदात भी शामिल है. पुलिस को काफी दिनों से इनकी तलाश थी.

आज सुबह पुलिस को इनके मूवमेंट की जानकारी मिली. सूचना के आधार पर पुलिस ने इनकी घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही अपराधी गोलियां चलाने लगे. पुलिस के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ में दोनों अपराधी मारे गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola