कांग्रेस का तंज : सनाउल्लाह घुसपैठिया और पाक वायुसेना के अफसर के बेटे सामी को पद्मश्री क्यों?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2020 10:36 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने जाने-माने गायक अदनान सामी को पद्मश्री दिये जाने पर रविवार को सवाल उठाया और तंज कसते हुए कहा कि अब ‘भाजपा सरकार की चमचागिरी’ यह प्रतिष्ठित सम्मान दिये जाने का नया मानदंड बन गया है. पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने यह सवाल भी किया कि ऐसा क्यों हुआ कि करगिल […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने जाने-माने गायक अदनान सामी को पद्मश्री दिये जाने पर रविवार को सवाल उठाया और तंज कसते हुए कहा कि अब ‘भाजपा सरकार की चमचागिरी’ यह प्रतिष्ठित सम्मान दिये जाने का नया मानदंड बन गया है. पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने यह सवाल भी किया कि ऐसा क्यों हुआ कि करगिल युद्ध में शामिल हुए सैनिक सनाउल्लाह को ‘घुसपैठिया’ घोषित कर दिया गया, जबकि उस सामी को पद्म सम्मान दिया जा रहा है, जिसके पिता ने पाकिस्तानी वायुसेना में रहकर भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी?
शेरगिल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि भारतीय सेना के वीर सिपाही और भारत माता के पुत्र मोहम्मद सनाउल्लाह जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल की लड़ाई लड़ी उनको एनआरसी के जरिये घुसपैठिया घोषित कर दिया गया. वहीं, अदनान सामी को पद्मश्री से नवाज दिया गया, जिनके पिता पाकिस्तानी वायुसेना में अफसर थे और भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी.
उन्होंने सवाल किया कि पाक के खिलाफ लड़ने वाला भारत का सिपाही घुसपैठिया और पाक वायुसेना के अफसर के बेटे को सम्मान क्यों? क्या पद्मश्री के लिए समाज में योगदान जरूरी है या सरकार का गुणगान? क्या पद्मश्री के लिए नया मानदंड है कि करो सरकार की चमचागिरी, मिलेगा तुमको पद्मश्री?”
गौरतलब है कि कुछ साल पहले भारत की नागरिकता हासिल करने वाले सामी को इस साल पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी है. सामी पहले पाकिस्तानी नागरिक थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










