ePaper

लड़के की आमदनी 6000 है, आयकर विभाग ने 3.49 करोड़ का नोटिस थमा दिया, जानिए क्या है मामला

Updated at : 16 Jan 2020 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
लड़के की आमदनी 6000 है, आयकर विभाग ने 3.49 करोड़ का नोटिस थमा दिया, जानिए क्या है मामला

भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. इस मामले ने बैंकों की कार्यप्रणाली पर ना केवल सवालिया निशान लगाया है बल्कि आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों की गंभीरता को भी उजागर कर दिया है. मामला भिंड के एक युवक रवि गुप्ता से जुड़ा है जिसे आयकर विभाग ने 3 करोड़ […]

विज्ञापन

भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. इस मामले ने बैंकों की कार्यप्रणाली पर ना केवल सवालिया निशान लगाया है बल्कि आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों की गंभीरता को भी उजागर कर दिया है. मामला भिंड के एक युवक रवि गुप्ता से जुड़ा है जिसे आयकर विभाग ने 3 करोड़ 49 लाख रुपये के भुगतान को नोटिस भेज दिया है.

रवि गुप्ता ने नाम से खुला फर्जी खाता!

रवि गुप्ता ने कहा कि मेरी मासिक आय तकरीबन 6 हजार रुपये हैं. पिछले दिनों मुझे आयकर विभाग का नोटिस मिला जिसके मुताबिक मुझे 3 करोड़ 49 लाख रुपये का भुगतान करना है. विभाग का कहना है कि साल 2011 में मेरे पैन कार्ड और फोटो का उपयोग करके एक खाता खोला गया जिसमें अब तक 232 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है.

रवि गुप्ता का कहना है कि मैंने कोई खाता नहीं खुलवाया है. उनका कहना है कि मैं जानने की कोशिश कर रहा हूं कि कहां मेरे साथ धोखाधड़ी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola