PM मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी से करनेवाली किताब पर मचा हंगामा, लेखक ने वापस ली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2020 10:53 PM
नयी दिल्ली : भाजपा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज से तुलना वाली किताब के लेखक ने अपनी किताब वापस ले ली है. इस किताब के कारण विरोध तेज होने के बाद पार्टी ने विवाद को शांत करने के लिए ऐसा कदम उठाया है. पार्टी के वरिष्ठ […]
नयी दिल्ली : भाजपा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज से तुलना वाली किताब के लेखक ने अपनी किताब वापस ले ली है. इस किताब के कारण विरोध तेज होने के बाद पार्टी ने विवाद को शांत करने के लिए ऐसा कदम उठाया है.
पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, जय भगवान गोयल (लेखक) की किताब से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने निजी हैसियत से यह किताब लिखी है. उन्होंने भावनाएं आहत करने के लिए महाराष्ट्र और बाहर के लोगों से खेद भी प्रकट किया है.
उन्होंने किताब वापस ले ली है. अब विवाद का अंत हो जाना चाहिए. गोयल भाजपा के सदस्य हैं. महाराष्ट्र में भाजपा के प्रतिद्वंद्वियों ने इस किताब के खिलाफ पार्टी पर निशाना साधा और मराठा योद्धा के अपमान का आरोप लगाया.
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने किताब ‘आज के शिवाजी : नरेंद्र मोदी’ की आलोचना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










