ePaper

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- सीएए वापस नहीं होगा, सरकार इस पर अडिग

Updated at : 12 Jan 2020 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- सीएए वापस नहीं होगा, सरकार इस पर अडिग

हैदराबाद : संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर चल रहे प्रदर्शनों के बीच भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि यह संशोधित कानून वापस नहीं होगा और सरकार इस पर अडिग है. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, हम सीएए के मौजूदा रूप […]

विज्ञापन

हैदराबाद : संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर चल रहे प्रदर्शनों के बीच भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि यह संशोधित कानून वापस नहीं होगा और सरकार इस पर अडिग है.

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, हम सीएए के मौजूदा रूप में कोई बदलाव नहीं करने जा रहे हैं. वे लोग जो ‘भयावह घटनाओं’ के साथ इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें यह समझने की जरूरत है कि इस पर कोई विचार नहीं होगा. उन्होंने कहा कि संसद द्वारा पारित कानून को सभी राज्यों में लागू करना पड़ेगा. इसको लेकर कोई किंतु-परंतु नहीं होगा. जम्मू-कश्मीर समेत देश के सभी हिस्सों में यह कानून लागू होगा.

नकवी ने कहा, मैं भारत के मुस्लिमों और प्रत्येक व्यक्ति को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनके सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और संवैधानिक अधिकार सुरक्षित हैं. उन्होंने आगे कहा कि भारत के मुस्लिम देश में ‘मजबूती’ के साथ रह रहे हैं न कि ‘मजबूरी’ से.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola